भारतीय हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फ्रांस को 8-1 से हराकर हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के खिताब के साथ-साथ लंदन ओलिंपिक में खेलने का अधिकार भी हासिल कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फ्रांस को 8-1 से हराकर हीरो एफआईएच रोड टू लंदन टूर्नामेंट के खिताब के साथ-साथ लंदन ओलिंपिक में खेलने का अधिकार भी हासिल कर लिया। टीम इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया, प्रायोजक ललित होटल और मध्य प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार देने की पेशकश की है।
इस तरह टीम के 18 खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम को बधाई देते हुए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार, तेज गति और कलात्मक खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लंदन ओलम्पिक में भी नई उम्मीदों और जोश के साथ भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा।
चौहान ने कहा कि हॉकी के गौरव को पुन: स्थापित करने का पहला पड़ाव भारत ने पार कर लिया है। क्वोलीफाइंग मुकाबले में मिली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढा है, इससे भारत का प्रदर्शन और ज्यादा निखरेगा। उन्होंने संदीप सिंह, विमल लाकरा और सुनील को विशेष रूप से बधाई दी है।