विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

एशियाई चैंपियनशिप : जापानी मुक्केबाज को हराकर खिताब से एक कदम दूर मैरीकॉम

भारत के लिए हालांकि आज का दिन निराशाजनक भी रहा जब चार बार की स्वर्ण पदक विजेता एल सरिता देवी (64 किलो) को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा.

एशियाई चैंपियनशिप : जापानी मुक्केबाज को हराकर खिताब से एक कदम दूर मैरीकॉम
भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम.
  • मैरीकॉम ने जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से हराया
  • मैरीकॉम छह में से 5 बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं
  • फाइनल में उनका सामना उत्तर कोरिया की किम हयांग मि से होगा
हो चि मिन्ह सिटी ( वियतनाम: पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (48 किलो) ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पांचवें स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया. वहीं, सोनिया लाथेर (57) ने भी खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें : मैरीकॉम से लेकर सरिता के ‘मेंटर’ रह चुके हैं सागर मल दयाल

भारत के लिए हालांकि आज का दिन निराशाजनक भी रहा जब चार बार की स्वर्ण पदक विजेता एल सरिता देवी (64 किलो) को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा. सरिता देवी सेमीफाइनल में चीन की दोउ डैन से हार गईं. सरिता के अलावा प्रियंका चौधरी (60 किलो), लोवलिना बोरगोहेन (69 किलो), सीमा पूनिया (81 किलो से अधिक) और शिक्षा (54 किलो) को भी सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : मैरीकॉम से लेकर सरिता के ‘मेंटर’ रह चुके हैं सागर मल दयाल

मैरीकॉम ने जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से हराया. वह छह में से पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं. फाइनल में उनका सामना उत्तर कोरिया की किम हयांग मि से होगा. हयांग ने मंगोलिया की एन म्यांगमारदुलाम को मात दी. फाइनल जीतने पर यह 48 किलोवर्ग में उनका पहला एशियाई स्वर्ण होगा.

VIDEO : बॉक्सिंग की कमबैक क्वीन ने कहा, 'भारत में और भी हैं मैरीकॉम'

राज्यसभा सांसद, ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता 35 साल की मैरीकॉम 5 साल तक 51 किलो वर्ग में भाग लेने के बाद 48 किलोवर्ग में लौटी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mc Mary Kom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com