विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2017

वापसी को यादगार नहीं बना पाईं बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम, क्‍वार्टर फाइनल में हारीं

एक साल के बाद वापसी कर रही मैरीकाम क्वार्टरफाइनल में कोरिया की चोल मि बांग से सर्वसम्मत फैसले में हार गईं.

वापसी को यादगार नहीं बना पाईं बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम, क्‍वार्टर फाइनल में हारीं
मैरीकाम क्वार्टरफाइनल में कोरिया की चोल मि बांग से हार गईं (फाइल फोटो)
  • लंबे कद की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैरीकॉम को हुई परेशानी
  • मुकाबले के दौरान उन्‍हें एक बार चेतावनी भी मिली
  • कोरिया की चोल मि बांग से मुकाबला हार गईं
नई दिल्ली: पांच बार की वर्ल्‍ड चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मैरीकाम (51 किग्रा) की वापसी निराशाजनक तरीके से समाप्त हुई और वह मंगोलिया के उलानबटोर में चल रहे उलानबटोर कप के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गईं जबकि तीन पुरुष और एक महिला मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए. एक साल के बाद वापसी कर रही मैरीकाम क्वार्टरफाइनल में कोरिया की चोल मि बांग से सर्वसम्मत फैसले में हार गईं.

ओलिंपिक कांस्य पदकधारी इस 34 वर्ष की मुक्केबाज को लंबे कद की अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ काफी परेशानी हुई और उन्हें एक बार अत्यधिक झुकने के लिए चेतावनी भी दी गई. मैरीकाम इसके बाद फिर से लाइट फ्लाईवेट 48 किग्रा वर्ग में भाग लेंगी और नवंबर में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप और अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर ध्यान लगाएंगी.

हालांकि एशियाई युवा रजत पदकधारी अंकुश दहिया (60 किग्रा), स्ट्रैनद्जा मेमोरियल स्वर्ण पदकधारी मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा), किंग्स कप के स्वर्ण पदकधारी के श्याम कुमार (49 किग्रा) और प्रियंका चौधरी (60 किग्रा) ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर पदक दौर में प्रवेश किया. अंकुश ने मंगोलिया के दुलगुन ओयुनचिमेग को पराजित किया जबकि प्रियंका ने रूस की एलेक्सांद्रा ओडिर्ना पर जीत दर्ज की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mary Kom, Bows Out, Ulaanbaatar Cup, Quarterfinals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com