विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

मंजू कुमारी ने जूनियर विश्‍व कुश्ती में भारत को दिलाया दूसरा मेडल

भारत की मंजू कुमारी ने फिनलैंड के ताम्पेरे में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में आज महिलाओं के 59 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता.

मंजू कुमारी ने जूनियर विश्‍व कुश्ती में भारत को दिलाया दूसरा मेडल
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • प्‍लेऑफ मुकाबले में मंजु ने उक्रेन की इलोना को हराया
  • इससे पहले भारत के वीर देव जीते थे पुरुषों में कांस्‍य पदक
  • भारत की अन्‍य महिला पहलवान पदक की होड़ से बाहर
नई दिल्ली: भारत की मंजू कुमारी ने फिनलैंड के ताम्पेरे में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में आज महिलाओं के 59 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. मंजू की इस कामयाबी के बाद भारत के प्रतियोगिता में दो पदक हो गए हैं. मजे की बात यह है कि ये दोनों ही पदक कांस्‍य के रूप में हैं.मंजू रेपचेज के जरिये पदक की दौड़ में शामिल हुई. उन्होंने कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में उक्रेन की इलोना प्रोकोपेवनियुक को 2-0 से हराया. भारत को इससे पहले वीर देव गुलिया ने पुरूषों के 74 किग्रा में कांस्य पदक दिलाया था.

यह भी पढ़ें : ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक वर्ल्‍ड रैंकिंग में 5वें नंबर पर

मंजू ने आज अपने पहले मुकाबले में बुल्गारिया की अलेक्सांद्रिना निकोलेवा काशिनोवा को 5-1 से हराया लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में जापान की युजुरू कुमानो से 0-10 से हार गईं. जापानी लड़की हालांकि फाइनल में पहुंच गई जिससे मंजू को रेपचेज में खेलने का मौका मिल गया.

यह भी पढ़ें : कुश्‍ती से ऐसा प्‍यार, मेहंदी लगे हाथों से अभ्‍यास में जुटेंगी गीता फोगट

रेपेचेज मुकाबले में मंजू ने कनाडा के टियाना ग्रेस केनेट को 4-0 से हराकर कांस्य पदक प्लेआफ में जगह बनायी थी. भारत की अन्य पहलवान दिव्या तोमर (44 किग्रा), नंदिनी सलोखे (51 किग्रा) और पूजा देवी (67 किग्रा) पदक की दौड़ में जगह बनाने में नाकाम रही.

वीडियो : साक्षी मलिक की सफलता पर उनके माता-पिता खुश



तोमर रेपचेज में बुल्गारिया की फात्मे इब्राइमोवा मंडेवा से हार गईं. कल रात दीपक पूनिया भी पदक जीतने में नाकाम रहे थे. वह पुरुषों के 81 किग्रा भार वर्ग के कांस्य पदक के मैच में अजरबेजान के गादजिमुराद मागोमेदसाइदोव से हार गए थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Junior World Wrestling, Manju Kumari, Bronze Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com