विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

लिएंडर पेस फिर से दुनिया के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में, लगाई 14 पायदान की छलांग

पेस ने अमरीका के जेम्स सेरेटानी के साथ मिलकर न्यूपोर्ट बीच टूर्नामेंट जीता है, लेकिन बावजूद इसके वह इसी सप्तान नए जोड़ीदार के साथ खेलने जा रहे हैं.

लिएंडर पेस फिर से दुनिया के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में, लगाई 14 पायदान की छलांग
लिएंडर पेस
  • रोहन बोपन्ना की डबल्स में 20वीं रैंकिंग बरकरार
  • सिंगल्स में यूकी भांबरी 8 पायदान चढ़कर 118वें नंबर पर पहुंचे
  • रामकुमार 140वें, सुमित नागल 218वें और प्रग्नेश गुणेश्वरन 244वें नंबर पर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने एक बार फिर से डबल्स वर्ग में दुनिया के शीर्ष 50 पुरुष खिलाड़ियों में वापसी की है. ऐसा हुआ न्यूपोर्ट पोर्ट पर खेले गए चैलेंजर खिताब के कारण. पेस ने अमरीका के जेम्स सेरेटानी के साथ मिलकर न्यूपोर्ट बीच टूर्नामेंट जीता. इससे पेस को 125 रेटिंग मिले और इससे पेस एक बार फिर से टॉप फिफ्टी में पहुंचने में कामयाब रहे.

लिएंडर पेस इस सप्ताह दूसरे जोड़ीदार ब्रिटेन के जो सैलिस्बरी के साथ डल्लास टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 1,25,000 डॉलर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल से हारकर बाहर हुए रोहन बोपन्ना डब्लस रैंकिंग में 20वीं पायदान पर हैं, जबकि दिविज शरन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं, दिविज 45वें नंबर हैं. 

यह भी पढ़ें : Australian Open: रिकॉर्ड 20वां ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद फेडरर हुए भावुक, आंखों से छलकने लगे आंसू

इसके अलावा सिंगल्स में युकी भांबरी आठ पायदान चढ़कर 118वें स्थान पर पहुंच गए हैं, तो रामकुमार रामनाथन 140वें, सुमित नागल 218वें और प्रग्नेश गुणेश्वरन 244वें स्थान पर हैं.

VIDEO : जब फेडरर ने पिछले साल अपना 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था. 

आपको बता दें कि लिएंडर पेस ने 14 पायदान की छलांग लगाई है. और वह अब डबल्स रैंकिंग में 47वीं पायदान पर पहुंच गए हैं. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com