विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2017

किदाम्बी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ में रचा इतिहास, ओलिम्पिक चैम्पियन को हराकर जीता खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में उलटफेर करते हुए मौजूदा ओलिम्पिक चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराया...

किदाम्बी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ में रचा इतिहास, ओलिम्पिक चैम्पियन को हराकर जीता खिताब
किदाम्बी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ के पुरुष एकल फाइनल में चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराया...
  • ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने श्रीकांत
  • फाइनल में मौजूदा ओलिम्पिक चैम्पियन चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराया
  • श्रीकांत ने कुछ ही दिन पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ खिताब भी जीता था
पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में भी उलटफेर कर डाला, और मौजूदा ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन चीन के चेन लॉन्ग को 22-20, 21-16 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया.

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत का यह लगातार दूसरा सुपर सीरीज़ खिताब है, और इसी के साथ वह लगातार दो सुपर सीरीज़ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं. श्रीकांत ने कुछ ही दिन पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ खिताब भी जीता था, जो उनके करियर का पहला सुपर सीरीज़ खिताब था, और पहली बार किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने उसे हासिल किया था.

किदाम्बी श्रीकांत ऑस्ट्रेलिया ओपन टूर्नामेंट से पहले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ के अलावा सिंगापुर ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे, सो वह, ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचते ही दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने लगातार तीन सुपर सीरीज़ फाइनल में प्रवेश किया.

जहां तक ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का सवाल है, किदाम्बी श्रीकांत इसे जीतने वाले भी पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं. रविवार को खेले गए मैच में श्रीकांत ने शानदार खेल का मुज़ाहिरा किया, और दुनिया में छठे नंबर के खिलाड़ी, जो इस वर्ष के ऑल इंग्लैंड चैम्पियन भी हैं, को संभलने का कोई मौका दिए बिना शिकस्त दे डाली. 46 तक मिनट तक चले मैच की शुरुआत में किदाम्बी श्रीकांत और चेन लॉन्ग के बीच मुकाबला कांटे का लग रहा था, लेकिन जल्द ही भारतीय सितारे ने मैच पर पकड़ बना ली.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidambi Srikanth, Australian Open Super Series, Chen Long, Kidambi Srikanth Wins Australian Open, Olympic Champion Chen Long Loses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com