कमल हासन ने कहा, कबड्डी जैसे खेल से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है (फाइल फोटो)
- हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू होगा प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट
- हासन को तमिल थलैवाज टीम का ब्रांड एंबेसडर बने
- कहा-पूर्वजों द्वारा विकसित खेल से जुड़ना सम्मान की बात
चेन्नई:
दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों के अमिनेता कमल हासन प्रो कबड्डी लीग से जुड़ गए हैं. उन्हें प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में तमिल थलैवाज टीम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है. कमल हासन ने कहा कि पूर्वजों द्वारा विकसित खेल से जुड़ना सम्मान की बात है. टूर्नामेंट हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू होगा. तमिल थलैवाज का स्वामित्व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और व्यापारी एन.प्रसाद के पास है.
हासन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, "मैं कबड्डी खेल से जुड़ने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसे हजारों साल पहले हमारे पूर्वजों ने विकसित किया. मैं खुश हूं कि टीम के मालिकों ने मुझे चुना."
यह भी पढ़ें
'बिग बॉस' के होस्ट कमल हासन ने आमिर खान के 'सत्यमेव जयते' को कहा 'सामाजिक दिखावा...'
बयान के मुताबिक, हासन का टीम से जुड़ना इसके सदस्यों के लिए बड़ी प्रेरणा होगी. गौरतलब है कि कमल हासन इन दिनों 'बिग बॉस' के तमिल संस्करण के साथ व्यस्त हैं. वह जल्द ही बहुभाषी आगामी कॉमेडी 'शाबाश नायडू' पर काम शुरू करेंगे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kamal Haasan, Tamil Thalaivas, Pro Kabbadi League, Brand Ambassador