फिल्मों में डबल या ट्रिपल रोल होना कोई बड़ी बात नहीं. हमारे पास कमल हासन और गोविंदा जैसे भी स्टार्स हैं जिन्होंने एक ही फिल्म में दो या तीन से ज्यादा रोल भी किए हैं. अलग-अलग गेट अप अलग अलग किरदार और हर बार इतनी परफेक्शन के साथ स्क्रीन पर आना कि दर्शक पिछले को भूल उसी के साथ रम जाते हैं. गोविंदा को आंटी नंबर-1, कमल हासन को दशावतारम में आपने अलग अलग किरदारों में देखा. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक फिल्म में एक, दो, तीन या चार नहीं बल्कि 165 रोल निभाए थे.
एक्टर एक और किरदार 165!
एक फिल्म में 150 से ज्यादा कैरेक्टर निभाने वाले इस कमाल के कलाकार का नाम है दीप रॉय. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात थी जो दीपक को इतने किरदार की जिम्मेदारी अपने सिर लेनी पड़ी. सबसे पहले आपको उस फिल्म का नाम बताते हैं जिसमें दीप रॉय को इतनी मेहनत करनी पड़ी. ये फिल्म थी साल 2005 में आई 'चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री'. दअरसल डायरेक्टर को दीप रॉय जैसे दिखने वाले दूसरे एक्टर्स को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही थी. तलाश करने के बावजूद ऐसे एक्टर नहीं मिल रहे थे जो मैच कर पाएं. ऐसे में दीप ने ये चैलेंज डायरेक्टर से अपने सिर ले लिया.
दीप ने जिम्मेदारी ली कि वह खुद ये 165 किरदार निभाएंगे. चलिए बताते हैं कि वे किरदार क्या था. दरअसल चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री में 165 ऊम्पला लूम्पला (बौने किरदार) थे. दीप को एक किरदार की जिम्मेदारी मिली लेकिन जब कास्टिंग पूरी नहीं हो पाई तो उन्होंने अपने जुगाड़ से इस टास्क को आसान किया.
दीप ने डायरेक्टर से कहा कि वह सभी 165 ऊम्प्ला लूम्प्ला के किरदार निभाएंगे और सबके एक्सप्रेशन और रिएक्शन खुद रिकॉर्ड करेंगे. बाद में इन्हें एडिटिंग प्रोसेस के दौरान जोड़कर दिखाया जाए. शूटिंग ठीक वैसे ही हुई और दुनिया दीप रॉय का टैलेंट देख हैरान रह गई. Imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के बाद दीप रॉय की फीस में 1 मिलियन डॉलर का उछाल आ गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं