विज्ञापन

5 हीरो, 4 हीरोइनें और करोड़ों का बजट, 80s की वो फिल्म जिसमें दिखे बड़े-बड़े सुपरस्टार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

1980 के दशक में ऐसी ही एक फिल्म आई थी, जिसमें उस समय के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए थे. रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा भी हुई थी. फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ सकी और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी.

5 हीरो, 4 हीरोइनें और करोड़ों का बजट, 80s की वो फिल्म जिसमें दिखे बड़े-बड़े सुपरस्टार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
80 के दशक की वो मल्टीस्टारर फिल्म जिसमें 5 हीरो और 4 हीरोइन थे
NDTV

बॉलीवुड में मल्टीस्टारर फिल्मों का चलन काफी पुराना है. कई बार बड़े-बड़े सितारों को एक साथ लेकर फिल्में बनाई जाती हैं, लेकिन हर बार सफलता नहीं मिलती. 1980 के दशक में ऐसी ही एक फिल्म आई थी, जिसमें उस समय के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए थे. रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा भी हुई थी. फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ सकी और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. यह फिल्म थी राज तिलक. 31 अगस्त 1984 को रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक थे राजकुमार कोहली. 

पांच हीरो चार हीरोइन

फिल्म में लीड रोल में पांच बड़े एक्टर धर्मेंद्र, सुनील दत्त, राज कुमार, कमल हासन और प्राण थे. जबकि हेमा मालिनी, रीना रॉय, रंजीता और योगिता बाली जैसी दिग्गज एक्ट्रेस भी शामिल थीं. कुल मिलाकर पांच हीरो और चार हीरोइन थीं. उस समय इतने बड़े कलाकारों को एक साथ फिल्म में लाना आम बात नहीं थी. निर्देशक राजकुमार कोहली ने पहली बार हिंदी सिनेमा में इतने लीड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को एक साथ लेकर दांव खेला था. फिल्म के प्रमोशन में भी काफी हाइप बनाई गई थी. लोग उम्मीद कर रहे थे कि इतनी स्टारकास्ट वाली फिल्म जरूर हिट होगी.

राज तिलक का कलेक्शन

लेकिन नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं निकला. फिल्म की लागत करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. बॉक्स ऑफिस पर इसने भारत में सिर्फ करीब 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन करीब 7 करोड़ रुपये रहा. इस लिहाज से फिल्म औसत या फ्लॉप मानी गई. राज तिलक की कहानी शाही परिवार और सत्ता के संघर्ष पर आधारित थी. बड़े सितारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को उतना आकर्षित नहीं कर सकी. कई जानकारों का मानना है कि उस समय की दर्शक पसंद और कहानी की प्रस्तुति के कारण फिल्म कमजोर साबित हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म में बड़े-बड़े स्टार

यह फिल्म आज भी याद की जाती है क्योंकि इसमें इतने बड़े कलाकार एक साथ आए थे. धर्मेंद्र, सुनील दत्त और राज कुमार जैसे नाम उस दौर के सुपरस्टार थे. कमल हासन भी दक्षिण भारतीय सिनेमा से हिंदी में अपनी पहचान बना रहे थे. हेमा मालिनी जैसी एक्ट्रेस भी फिल्म का बड़ा आकर्षण थीं. राज तिलक इस बात का उदाहरण है कि सिर्फ स्टारकास्ट से फिल्म हिट नहीं हो जाती. कहानी, निर्देशन और दर्शकों की पसंद भी उतनी ही जरूरी होती है. 80 के दशक की यह फिल्म आज भी चर्चा में रहती है जब लोग उन पुरानी मल्टीस्टारर फिल्मों की बात करते हैं जो बड़े नामों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकीं.
ये भी पढ़ें; रक्षा बंधन पर बहन अलवीरा के घर पहुंचे सलमान खान, मां हेलेन भी साथ आईं नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Tilak, Raj Tilak 1984, Dharmendra, Sunil Dutt, Kamal Haasan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com