दिग्गज अभिनेता कमल हासन अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक एसयू अरुण कुमार के साथ काम कर रहे हैं और फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर कल रिलीज किया गया, जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है. वर्किंग टाइटल KH237 के नाम से पहचानी जा रही इस फिल्म को आखिरकार इसका ऑफिशियल नाम मिल गया है. कमल हासन की KH237 का नाम रखा गया 'संडियार' रखा गया है.
मेकर्स ने कमल हासन का एक दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए घोषणा की कि फिल्म का नाम 'संडियार' (Sandiyar) होगा. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "SANDIYAR சண்டியர் 🔥 #KamalHaasan #SUArunkumar"
REVENGE can only be settled in BLOOD Tomorrow @ 5:00 PM @ikamalhaasan #SUArunkumar #KamalHaasan #Mahendran @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram https://t.co/SkU4VBLo5v
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) November 5, 2026
पोस्टर में कमल हासन बेहद तीखे और गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं. वो खून से सनी एक गाड़ी के अंदर झुककर बैठे दिखाई देते हैं, जिससे फिल्म के गहन और एक्शन से भरपूर होने का संकेत मिलता है. दिलचस्प बात ये है कि 'संडियार' नाम पहले उनकी 2004 की फिल्म का भी था. तमिल में इस शब्द का अर्थ एक झगड़ालू या निर्दयी व्यक्ति माना जाता है. हालांकि उस समय पुथिया तमिझगम के नेता के. कृष्णासामी सहित कुछ राजनीतिक संगठनों ने इस नाम का विरोध किया था. उनका कहना था कि यह जातीय हिंसा और दबंग संस्कृति को बढ़ावा देता है. बाद में फिल्म का नाम बदलकर 'विरुमांडी' कर दिया गया था.
फिल्म 'संडियार' के बारे में
फिल्म की घोषणा के दौरान स्टंट कोरियोग्राफर जोड़ी अनबरिव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा था, "अब तक हम अपनी नजरों से सिनेमा देखते आए थे, लेकिन अब सिनेमा ने खुद हमें अपनी नजरों से देखा है. हमारे लिए सिनेमा का मतलब कमल हासन सर हैं. कमल सर, यह हमारी लाइफ की सबसे बड़ी उपलब्धि है. हम वादा करते हैं कि #KH237 में अपना परफेक्ट देंगे."
Birthday wishes to our directors @anbariv #HBDAnbariv #HappyBirthDayAnbariv #KamalHaasan #KH237 @ikamalhaasan #Mahendran @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram https://t.co/9t43ep6sXB
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) May 11, 2025
नए पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
हाल ही में जारी एक और पोस्टर में कमल हासन की दाईं आंख का क्लोज-अप दिखाया गया था. उनके चेहरे पर पड़ती रोशनी की एक सीधी किरण और गंभीर भाव उनके किरदार को रहस्यमय और दमदार बनाती है. सफेद बाल और मूंछों वाला उनका लुक दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. यह फिल्म कमल हासन और 'पन्नैयारुम पद्मिनीयुम', 'सेथुपति' और 'चित्था' जैसी फिल्मों के निर्देशक एसयू अरुण कुमार के बीच पहला सहयोग है. साल 2024 में फिल्म की घोषणा करते हुए कमल हासन ने एक्स पर लिखा था, "मुझे गर्व है कि #KH237 के साथ दो प्रतिभाशाली कलाकार निर्देशक के रूप में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं. अनबरिव, आप दोनों को शुभकामनाएं. एक बार फिर राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल में आपका स्वागत है."
फिल्म का निर्माण कमल हासन और आर. महेंद्रन अपनी कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'संडियार' दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है. क्या आप कमल हासन की इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं