विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2015

एक बार फिर श्रीकांत और वर्ल्ड नंबर 1 साइना ख़िताब के क़रीब

क़रीब साढ़े तीन महीने पहले चाइना ओपन के सिंगल्स में दो भारतीय खिलाड़ी ख़िताब के बिल्कुल ऐसे ही क़रीब थे। उससे पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने पुरुष सिंगल्स वर्ग में ख़िताब नहीं जीता था, इसलिए के श्रीकांत को लेकर सवाल थे।

ये सवाल और भी बड़ा इसलिए था, क्योंकि के श्रीकांत के सामने दो बार के ओलिंपिक चैंपियन और पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन लिन डैन थे। सुपर डैन के ख़िलाफ़ मुक़ाबला और वो भी चीन में। आंध्र प्रदेश के 21 साल के श्रीकांत ने सिर्फ़ 46 मिनट के गेम में सुपर डैन को सीधे गेम में 21-19, 21-17 से हराकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया।

लिन डैन मानते हैं कि श्रीकांत एक कम्प्लीट प्लेयर हैं। वो श्रीकांत से किसी भी स्तर पर जीत की उम्मीद करने लगे हैं। वर्ल्ड नंबर 4 श्रीकांत के सामने अपने सुपर सीरीज़ के ख़िताबों की संख्या बढ़ाने का एक शानदार मौका है।

श्रीकांत के सामने डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन की चुनौती है। चौथी वर्ल्ड रैंकिंग वाले श्रीकांत रैंकिंग में एक्सलसन से दो पायदान ऊपर हैं। उन्हें इसी महीने एक्सलसन को हराने का अनुभव भी है और ये मुक़ाबला दिल्ली के फ़ैन्स के सामने होने वाला है। ज़ाहिर है श्रीकांत को दर्शकों का भरपूर समर्थन हासिल होगा।साइना नेहवाल के सामने भी अपना नौवां सुपर सीरीज़ ख़िताब जीत पाने की वजहें श्रीकांत से कम नहीं हैं। एक दिन पहले वर्ल्ड नंबर वन बनीं साइना नेहवाल आत्मविश्वास से लबरेज हैं, जबकि उनकी प्रतिद्वन्द्वी थाईलैंड की रैटचेनॉक इंटेनॉन वर्ल्ड रैंकिंग में आठवें नंबर पर हैं। साइना उन्हें पहले 3 के मुक़ाबले 5 बार हरा चुकी हैं और कहने की बात नहीं कि साइना के लिए स्टेडियम में दर्शक भरे हुए होंगे।

यही नहीं साइना के हर शॉट पर 'सचिन-सचिन' की तरह ही 'साइना-साइना' कहकर हैदराबादी स्टार का जोश बढ़ाते फ़ैन्स किसी भी विपक्षी खिलाड़ी का हौसला तोड़ सकते हैं। तो फ़ैन्स भारत में एक साथ पहली बार दो खिलाड़ियों को सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीतता देख सकते हैं। इतिहास बनने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, सुपर सीरीज बैडमिंटन, के श्रीकांत, Saina Nehwal, Super Series Badminton, Srikanth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com