प्रतीकात्मक फोटो
- जर्मनी ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत
- टीम के लिए फिएर्ट अर्प और अवुकु ने किए गोल
- कोस्टारिका के लिए एकमात्र गोल गोमेज ने किया
मडगांव:
आखिरी क्षणों में स्थापन्न खिलाड़ी नोआह अवुकु का गोल जर्मनी की टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ. इस गोल की मदद से फीफा अंडर-17 वर्ल्डकप के ग्रुप सी मैच में आज यहां कोस्टारिका को 2-1 से हरा कर अपने अभियान की शुरुआत जीत से की. पूरे मैच में जर्मनी की टीम ने दबदबा बनाए रखा और गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन ज्यादातर मौकों पर खिलाड़ी उसे गोल में नहीं बदल पाए. टीम के लिये जान-फिएटे अर्प ने 21वें मिनट में पहला गोल किया और अवुकु ने 89वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की.
यह भी पढ़ें : पहले मैच में अमेरिका ने भारत को 3-0 से हराया कोस्टारिका की टीम जर्मनी को ज्यादातर समय रोकने में कामयाब रही. आंद्रेस गोमेज ने 64वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. कोस्टारिका की टीम ने मैच की शुरूआत में दमखम दिखाया और कुछ मौके भी बनाए. मैच के चौथे मिनट में जर्मनी की टीम गोल खाने से उस समय बच गई जब गोलकीपर लुका प्लोंगमान्न बैक पास को रोकने में सफल नहीं हुए. गोमेज ने गेंद को जोसुवे अबार्का को दिया जिन्होंने अम्फेर्ने आरियास को पास दिया लेकिन वह गेंद को गोल पोस्ट के ऊपर से मार बैठे.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने ओलिंपिक गोल्ड जीता
इसके चार मिनट बाद कोस्टारिका को एक और मौका मिला जब अबार्का के क्रास को गोमेज गोल में बदलने से चूक गए. जर्मनी ने लय में आने मे समय लिया लेकिन एक बार जब टीम लय में आ गई तो फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. दो मौके पर चूकने के बाद 21वें मिनट में टीम को पहली सफलता मिली. निकोलस क्यूह्नन बिजली की फुर्ती से गेंद को प्रतिद्वंद्वियों से बचाते हुए स्ट्राइकर अर्प को पास दिया, जिन्होंने डी में जाकर गोलकीपर के ऊपर से गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया. दूसरे हाफ में भी जर्मनी की टीम ने हमला करना जारी रखा लेकिन कोस्टा रिका के खिलाड़ी उन्हें रोकने में कामयाब रहे. इसी बीच अबार्का के क्रास पर गोमेज ने प्लोंगमान्न को छकाते हुये गोल कर टीम की वापसी कराई. मैच खत्म होने से ठीक पहले कोस्टारिका के डिफेंडर दाएं से आये एक क्रास को रोकने में विफल हो गये जिसे अवुकु ने गोल में बदल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई.
यह भी पढ़ें : पहले मैच में अमेरिका ने भारत को 3-0 से हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
FIFA U-17 World Cup, Germany