विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

फुटबॉल : ईरान ने वर्ल्‍डकप-2018 के लिए क्‍वालिफाई किया...

ईरान अगले साल होने वाले फीफा विश्‍वकप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है.

फुटबॉल : ईरान ने वर्ल्‍डकप-2018 के लिए क्‍वालिफाई किया...
मैच में ईरानी ने उज्‍बेकिस्‍तान को 2-0 से पराजित किया (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • ईरान ने उज्‍बेकिस्‍तान को 2-0 से पराजित किया
  • वर्ल्‍डकप के लिए क्‍वालिफाई करने वाली दूसरी टीम
  • अजमोउन और मेहदी तरेमी ने दागे टीम के लिए गोल
तेहरान: ईरान अगले साल होने वाले फीफा विश्‍वकप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. ईरान ने उज्बेकिस्तान को विश्‍वकप क्वालीफायर में खेले गए मैच में 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरान ने पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है.

आजादी स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गए इस मैच में के पहले हॉफ की शुरुआत के बाद 23वें मिनट में अजमोउन सरदार ने गोल कर ईरान का खाता खोला. इसके बाद दूसरे हाफ में भी खेल पर अपना दबदबा जारी रखते हुए ईरान ने 88वें मिनट में दूसरा गोल कर जीत हासिल की. ईरान के लिए यह दूसरा गोल मेहदी तरेमी ने किया था. एशिया के अंतिम आठ के दौर के क्वालीफाइंग में इस जीत के तहत ईरान ने शीर्ष दो टीमों में जगह बनाई है और इसी प्रकार उसने विश्व कप में प्रवेश किया है. ईरान से पहले ब्राजील ने अगले साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Qualify, Fifa World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com