यूरोप दौरे पर भारत बेल्जियम, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया से भिड़ेगा. (फाइल फोटो)
- भारतीय टीम यहां पांच मैच खेलेगी
- भारत को बेल्जियम ने 1-0 से हराया
- भारत को दूसरा मैच भी बेल्जियम से खेलना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 5 मैचों के यूरोप दौरे के पहले मैच में मेजबान बेल्जियम से 0-1 से हार गई. दोनों टीमों के बीच यह बराबरी का मुकाबला था, लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर के आखिरी मिनटों में एकाग्रता भंग होने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. दोनों टीमें पहले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी. भारत ने एकमात्र गोल चौथे और आखिरी क्वार्टर में गंवाया, जब टाम बून ने 60वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.
यह भी पढ़ें : अज़लान शाह कप हॉकी : मलेशिया ने भारत को 1-0 हराकर फ़ाइनल में पहुंचने से रोका
VIDEO: भारतीय हॉकी टीमों के लिए हार ही हार
दूसरा मैच भी बेल्जियम से
भारत ने दौरे के लिए छह नए खिलाड़ियों को चुना है, जबकि मनप्रीत सिंह को कप्तान बनाया गया है. विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल खेलने वाले कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. यूरोप दौरे पर भारत बेल्जियम, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया से भिड़ेगा. भारत को दूसरा मैच भी बेल्जियम से खेलना है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं