विज्ञापन

VIDEO: मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी बॉक्सर को क्यों जड़ा थप्पड़? पत्नी ने खोला राज, बताया उस दिन क्या-क्या हुआ

मनीष शर्मा ने दुबई में पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को थप्पड़ क्यों मारा? पत्नी रुचि शर्मा ने सुबह की बहस, ट्रेनिंग और फेस-ऑफ से पहले की पूरी कहानी बताई.

VIDEO: मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी बॉक्सर को क्यों जड़ा थप्पड़? पत्नी ने खोला राज, बताया उस दिन क्या-क्या हुआ
indian boxer manish slaps pakistani rival
NDTV

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और उससे पहले ही माहौल गरमा जाए, तो चर्चा होना लाजिमी है. दुबई में भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तानी मुक्केबाज रहीम परदेसी के बीच होने वाले मुकाबले से पहले कुछ ऐसा ही देखने को मिला. फेस-ऑफ के दौरान मनीष ने रहीम परदेसी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस थप्पड़ की चर्चा तो खूब हुई, लेकिन आखिर मनीष का पारा इतना क्यों चढ़ा कि उन्होंने सबके सामने पाकिस्तानी बॉक्सर को थप्पड़ मार दिया?

अब मनीष शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की कहानी बताई है. उनकी पोस्ट के मुताबिक, इस थप्पड़ के पीछे सिर्फ स्टेज पर हुई घटना ही नहीं, बल्कि दिनभर का तनाव भी था.

 सुबह से ही मनीष शर्मा का मूड था खराब

मनीष शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि थप्पड़ कांड वाले दिन सुबह से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस हो गई थी. यानी दिन की शुरुआत ही कुछ खास अच्छी नहीं रही. इसके बाद मनीष ट्रेनिंग के लिए पहुंचे, जहां कोच ने उनसे जमकर मेहनत कराई. सुबह की बहस और ट्रेनिंग की थकान के बीच मनीष का तनाव पहले से ही बढ़ चुका था.

भूख लगी थी, लेकिन लंच भी नहीं कर पाए मनीष

रुचि शर्मा के मुताबिक, ट्रेनिंग के बाद जब मनीष घर लौटे तो उन्हें काफी तेज भूख लगी थी. लेकिन इवेंट पर पहुंचने में देरी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें लंच छोड़ना पड़ा. ऐसे में पहले से थके और परेशान मनीष की फ्रस्टेशन और बढ़ गई. इसके बाद दोनों इवेंट के लिए गाड़ी में बैठकर रवाना हुए.

स्टेज पर पाकिस्तानी बॉक्सर से हुआ सामना, फिर जड़ा थप्पड़

रुचि ने बताया कि इवेंट की लोकेशन पर पहुंचने के बाद दोनों ने अपनी सीट ले ली. यहां तक मनीष खुद को शांत रखने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन जब फेस-ऑफ के दौरान उनका सामना पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी से हुआ, तो उसकी एक हरकत ने मनीष का पारा फिर से हाई कर दिया. इसके बाद मनीष ने रहीम परदेसी को थप्पड़ जड़ दिया. देखते ही देखते वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया, ताकि मामला और न बढ़े.

पत्नी रुचि शर्मा ने खुद को भी बताया थप्पड़ की वजह

इस पूरे मामले में मनीष शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा का एक बयान भी काफी दिलचस्प है. उन्होंने स्वीकार किया कि मनीष के गुस्से के पीछे उनकी भी एक भूमिका थी. रुचि के मुताबिक, सुबह दोनों के बीच हुई बहस ने मनीष का पारा पहले से ही हाई कर रखा था. यानी फेस-ऑफ के दौरान हुई घटना से पहले ही मनीष काफी तनाव में थे.

ये भी पढ़ें-  मुझे तकलीफें झेलनी पड़ीं... रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, जारी किया भावुक VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com