विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2011

खिताब देश और सचिन को समर्पित : टीम इंडिया

भारत को पिछले 28 वर्षों से इस ऐतिहासिक जीत का इंतजार था। भारत ने विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को श्रीलंका को हराकर विश्व कप खिताब पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया ने इस जीत को देश और सचिन को समर्पित किया है। भारत को पिछले 28 वर्षों से इस ऐतिहासिक जीत का इंतजार था। भारत ने विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छह बार विश्व कप में खेल चुके सचिन का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया। जीत की खुमारी में डूबे टीम के खिलाड़ियों ने मास्टर-ब्लास्टर सचिन को अपने कंधों पर उठा लिया और स्टेडियम के चक्कर लगाए। जीत के बाद काफी भावुक दिख रहे टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने कहा कि यह जीत देश और सचिन को समर्पित है। हरभजन सिंह ने कहा,  "यह मेरा तीसरा विश्व कप था और मैं सबसे ऊपर महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं भगवान को शुक्रिया अदा करता हूं।" टीम इंडिया के होनहार खिलाड़ी विराट कोहली ने कहा कि यह उनका पहला विश्व कप था और इससे बढ़िया शुरुआत नहीं हो सकती।  जहीर खान ने कहा टीम ने काफी मेहनत की थी और वह विश्व कप जीतना चाहती थी। जहीर खान विश्व कप में 21 विकेट लेकर शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज रहे। फाइनल मुकाबले में 97 रनों की शानदार पारी खेलने वाले गौतम गम्भीर ने कहा,  "ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत शानदार थी। यह एक महान अवसर है और सपना सच हो गया। इसका श्रेय सचिन को जाता है। यह विश्व कप उनको समर्पित है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, विश्व कप, खिताब, इतिहास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com