विराट ने विंडीज के खिलाफ हाल ही में तिरुवनंतपुरम में तूफानी और करियर का 85वां शतक जड़ा, तो पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा फिर से सतह पर आ गई कि क्या कोहली सचिन के सौ शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? आम से लेकर खास तक, गली-मोहल्ले से लेकर ऑफिस तक. और अब पूर्व क्रिकेटरों भी इस बारे में खुलकर अपनी राय दे रहे हैं, लेकिन डाटा (आंकड़े) अपना सच खुद बयां करते हैं. ये सबसे ज्यादा वास्तविक तस्वीर सामने पेश करते हैं. और कुछ ऐसी ही तस्वीर हम आपके सामने लेकर आए हैं कि क्या कोहली वास्तव में इतिहास रच पाएंगे? उम्मीद एक बार को तो डाटा जगाता है. चलिए पूरी स्टेप-बॉय-स्टेट पूरी स्थिति समझिए.
1. सचिन की शतक दर विराट से बेहतर
सचिन तेंदुलकर ने कुल 664 मैच (200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20) खेले हैं. इसमें सचिन ने 100 शतक बनाए. औक उनकी प्रति शतक मैच दर 6.64 रही है. यानी सचिन ने हर 6.64 मैच में एक शतक जड़ा और इस मामल में कोहली सचिन से थोड़ा बेहतर है.
विराट दर (गति ) में थोड़ा बेहतर
विराट ने अभी तक (विंडीज के खिलाफ पहले वनडे तक) विराट ने कुल 593 मैच (123 टेस्ट, 315 वनडे, 125 टी20) मैच खेले हैं. और इनमें कोहली ने 86 शतक बनाए हैं और इस हिसाब से उनकी शतक बनाने की गति हर 6.55 मैच में एक शतक है.
2. विराट को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने में और कितने मैच लगेंगे
विराट को सचिन की बराबरी के लिए 14 और आगे निकलने के लिए 15 शतक और चाहिए. विराट की मौजूदा दर प्रति शतक 6.55 मैच हैं. ऐसे में फॉर्मूला बहुत ही साधारण है. 15 गुणा 6.55= 98.25 मैच साफ है कि अगर विराट मौजूदा शतक बनाने की गति को बरकार रखते हैं, तो उन्हें 98-100 मैच और खेलने होंगे.

3. विराट की वनडे शतक की गति सचिन से कहीं बेहतर
वनडे में विराट के शतक बनाने की गति मास्टर ब्लास्टर से कहीं बेहतर है. जहां सचिन का 1 शतक 9.45 मैच में आया है, तो विराट का 1 शतक 5.73 मैच के अंतराल पर आया है. मतलब विराट की शतक बनाने की गति वनडे में लगभग दोगुनी है.
खिलाड़ी | ODI मैच | ODI शतक | प्रति ODI शतक मैच |
|---|---|---|---|
सचिन | 463 | 49 | 9.45 |
विराट | 315 | 55 | 5.73 |
4. भारत अगले दो साल में 40 वनडे मैच खेलेगा
..और यदि विराट कोहली इन सभी वनड मैचों में खेलते हैं, तो बस आप आप इन सभी मैचों को उनकी शतक दर से भाग कर दीजिए:
40 भाग 5.73= 6.98
इस आंकड़े के मैदान पर कोहली 40 मैचों में करीब 7 शतक लगाएंगे. फिलहाल उनके 55 शतक हैं. इस हिसाब से कोहली अगले 2028 के आखिर तक 62 वनडे शतकों की संख्या तक पहुंच सकते हैं.
5. अगले साल के आखिर यानी विश्व कब के बाद तक कितने शतक होंगे?
टीम इंडिया अगले साल तक करीब 25-30 मैच खेलेगी. और कम से कम 25 मैच के पैमाने को आप उनकी शतक दर यानी 5.73 मैचों की संख्या से भाग दे दें:- 25 भाग 5.73= 4.36 इसका मतलब है कि अगले साल तक कोहली 4 से 5 शतक और बनाएंगे और 55 +4 जोड़ने पर डाटा के हिसाब से अगले साल तक शतकों की संख्या 59 या आप 60 कर लीजिए.

6. विराट किस उम्र में सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?
टीम इंडिया औसतन हर साल 20-25 वनडे मैच खेलती है. मान लीजिए कि भारत साल में 20 वनडे खेलता है, तो विराट को उनकी मौजूदा शतक दर या गति (हर 6.55 मैच में एक शतक) के हिसाब से उन्हें यहां से 86 से 101 शतक तक पहुंचने के लिए 98 से 100 मैचों की और जरूरत पड़ेगी. नीचे बताए प्वाइंट पर गौर फरमाएं.
- रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जरूरी शतक: 15
- विराट की दर: 1 शतक प्रति 6.55 मैच
- जरूरी मैच: 15 × 6.55 ≈ 98 मैच
अब यदि एक साल में खेलते हैं 20 मैच, तो फॉर्मूला साल निकालने का आसान है:
98 मैच भाग 20= 4.9 साल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं