भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में आज खेला जाएगा. भारत की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की होगी. आजके मैच में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर नजर रहेगी. पहले मैच में कोहली ने शतक लगाया था और रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए थे. हालांकि रोहित की बल्लेबाजी धीमी रही थी जिसपर थोड़ी आलोचना भी हुई थी. लेकिन आज गुवाहाटी में रोहित शर्मा 'हिट मैन' वाला अंदाज निभाने की कोशिश करेंगे.
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरावनडे कब है?
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज (30 सितंबर 2026) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच का टॉस किस समय होगा?
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे (IST) होगा
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख पाएंगे, वहीं, हॉट स्टार पर लाइव मैच को स्ट्रीम किया जाएगा.
भारत Vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे मैच लाइव फ्री में DD स्पोर्ट्स (DD Sports) पर देख सकते हैं.
क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 29, 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज़ | दूसरा वनडे मैच
लाइव प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर।#INDvWI #TeamIndia@ICC @BCCI pic.twitter.com/VMOWdJ20Mg
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..
ये भी पढ़ें- यशवीर-रोहित के जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज और सिल्वर जीतने पर नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- मेरा सपना था ...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं