विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

विश्‍व बॉक्सिंग चैंपियनशिप : अमित और गौरव जीते, तीसरी वरीयता प्राप्‍त विकास कृष्‍ण बाहर हुए

वर्ल्‍ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के अमित फंगल (49 किग्रा) और गौरव बिधूड़ी (56 किग्रा) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

विश्‍व बॉक्सिंग चैंपियनशिप : अमित और गौरव जीते, तीसरी वरीयता प्राप्‍त विकास कृष्‍ण बाहर हुए
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • अमित फंगल ने सातवीं वरीयता के क्विपो को हराया
  • बुत्‍सेंकों पर भारी पड़े भारत के गौरव बिधूड़ी
  • विकास कृष्‍ण को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा
हैम्बर्ग: वर्ल्‍ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार का दिन भारत के लिए मिश्रित रहा. भारत के अमित फंगल (49 किग्रा) और गौरव बिधूड़ी (56 किग्रा) ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर यहां 19वीं वर्ल्‍ड मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरी ओर, पूर्व कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त विकास कृष्ण (75 किग्रा) दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए. अमित ने प्री क्वार्टर फाइनल में जहां इक्‍वेडोर के सातवें वरीय कार्लोस क्विपो को हराया वहीं गौरव ने उक्रेन के मायकोला बुत्‍सेंको को पराजित किया, लेकिन 2011 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले विकास इंग्लैंड के बेंजामिन वाइटकर से हारकर बाहर हो गए. एशियाई रजत पदक विजेता सुमित सांगवान (91 किग्रा) को भी ऑस्ट्रेलिया के जैसन वाटेले से हारकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

यह भी पढ़ें : प्रो बॉक्सिंग में विजेंदर की जीत का सिलसिला जारी, चीन के बॉक्‍सर को हराया
गौरव ने भी पूरी प्रतिबद्धता दिखाई. वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले दिल्ली के इस मुक्केबाज ने पूरे मुकाबले में बुतसेंको को करारा जवाब दिया. दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे पर लगातार मुक्के बरसाये लेकिन आखिर में जजों का फैसला भारतीय के पक्ष में गया. कोच सैंटियागो नीवा ने पीटीआई से कहा, ‘अमित और गौरव दोनों ने जानदार प्रदर्शन किया. अपने प्रतिद्वंद्वी को सहज नहीं होने देना महत्वपूर्ण था और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इस रणनीति पर अच्छी तरह अमल हो.’हालांकि विकास और सुमित की हार से भारतीय खेमे में निराशा भी छाई रही.

वीडियो : कश्‍मीर की ताजामुल ने जीता किक बॉक्सिंग में गोल्‍ड


एशियाई खेलों में दो बार के पदक विजेता विकास अपने 19 साल के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ढीले नजर आये। यहां तक कि विकास को अपना नियंत्रण बनाये रखने के लिये भी जूझना पड़ा. सुमित ने शाम का आखिरी मुकाबला लड़ा लेकिन अच्छी शुरुआत के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पहले राउंड में उन्होंने दबदबा बनाए रखा था लेकिन वाटेले ने अगले दो राउंड में अच्छा प्रदर्शन करके जीत दर्ज की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Boxing Championship, Amit Phangal, Gaurav Bidhuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com