विज्ञापन

दिवाली पर अनुज श्रीवात्री ने रचा इतिहास, भारत को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर

अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में आयोजित सातवीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया है. उनकी इस उपलब्धि के साथ भारत को अपना 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर भी मिला गया है, जो कि विशेष उपलब्धि है.

दिवाली पर अनुज श्रीवात्री ने रचा इतिहास, भारत को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर
अनुज श्रीवात्री

देश में एक तरफ जहां दीवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में धमाका कर दिया है. सातवें आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप 2026 में वह खिताब जीतने में कामयाब हुए हैं. जिसके साथ ही भारत को अपना 100 ग्रैंडमास्टर भी मिल गया है, जो कि बड़ी उपलब्धि है. 

भारत को अपना पहला ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के रूप में मिला था. उनके बाद कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया. अनुज की जीत से भारत का स्तर चेस के इतिहास में और ऊंचा हो गया है. किसी देश को 100 ग्रैंडमास्टर मिलना अपने आप में विशेष उपलब्धि है. 

अनुज श्रीवात्री के पिता रेलवे में हैं टीचर 

अनुज श्रीवात्री मध्य प्रदेश के कटनी शहर में रहते हैं. उनके पिता वहीं रेलवे के एक स्कूल में पढ़ाते हैं. जीत के बाद NDTV के साथ खास बातचीत करते हुए अनुज ने बताया कि उन्होंने छह साल की उम्र में ही चेस खेलना शुरू कर दिया था. वह दो भाई है. उनके बड़े भाई बेंगलुरु में रहते हैं. जहां वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब करते हैं.

विराट और लक्ष्य सेन के फैन हैं अनुज

NDTV के साथ बातचीत के दौरान अनुज ने बताया कि वह विराट कोहली के बहुत बड़े फैंन हैं. प्रेशर वाले मुकाबले में 'किंग' कोहली जिस तरीके से शिरकत करते हैं. उनकी वह खासियत उन्हें खूब भाती है. 

वहीं अनुज ने लक्ष्य सेन के खेल के बारे में भी चर्चा की. उनका कहना है मुझे लक्ष्य सेन का खेल भी भाता है. वह भी प्रेशर वाले मुकाबले में खुद को काफी अच्छे तरीके से संभालते हैं. 

अनुज को टेबल टेनिस और स्विमिंग में भी है दिलचस्पी 

अनुज को केवल चेस ही नहीं टेबल टेनिस और स्विमिंग में भी काफी दिलचस्पी है. फिलीपींस में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए स्टार ने कहा, 'बहुत सुकून महसूस कर रहा हूं. ग्रैंडमास्टर बनने का मेरा बड़ा टारगेट पूरा हो गया. 

यह भी पढ़ें- मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com