एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत ने इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारतीय दल ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज समेत कुल 114 मेडल जीतकर अभियान समाप्त किया. खास बात यह रही कि भारत ने हांगझोऊ 2022 के मुकाबले लगभग आधे खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लिया, फिर भी स्वर्ण पदकों और कुल पदकों दोनों में नया रिकॉर्ड बना दिया.
भारत ने इस बार 167 खिलाड़ियों का दल भेजा था, जबकि हांगझोऊ 2022 में 309 खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा थे. यानी खिलाड़ियों की संख्या में करीब 46 फीसदी की कमी रही, लेकिन इसके बावजूद भारत ने 2022 के 27 गोल्ड और 108 मेडल के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 30 गोल्ड और 114 मेडल अपने नाम किए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
गोल्ड और मेडल दोनों में बढ़त
पिछले सीजन की तुलना में भारत के गोल्ड मेडल में करीब 11 प्रतिशत और कुल मेडल में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे साफ है कि भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि प्रदर्शन के स्तर पर भी बड़ी छलांग लगाई है.
स्ट्राइक रेट में जबरदस्त सुधार
प्रदर्शन की असली ताकत खिलाड़ियों की संख्या के मुकाबले मिले पदकों में दिखी. 2022 में भारत ने प्रति 100 खिलाड़ियों पर 8.7 गोल्ड जीते थे, जबकि 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया. इसी तरह प्रति 100 खिलाड़ियों पर कुल पदकों का आंकड़ा 35 से बढ़कर 68.3 पहुंच गया, जो लगभग 95 प्रतिशत की छलांग है.
सिर्फ एथलेटिक्स पर नहीं टिकी सफलता
भारत की सफलता में हमेशा की तरह पैरा एथलेटिक्स की बड़ी भूमिका रही, जिसने अकेले 65 मेडल दिलाए. हालांकि इस बार बैडमिंटन, तीरंदाजी और पैरा शूटिंग ने भी स्वर्ण पदक दिलाकर भारत के प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी. शूटर मोना अग्रवाल, तीरंदाज हरविंदर सिंह और बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी मेडल टैली बढ़ाने में अहम योगदान दिया.
आखिरी दिन आया गोल्डन धमाका
अभियान के अंतिम दिन भारत ने 9 गोल्ड समेत कुल 25 मेडल जीतकर शानदार समापन किया. एथलेटिक्स, बैडमिंटन और तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक जीतकर देश को यादगार अंत दिया. भारत ने 114 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. 30 गोल्ड के साथ भारतीय दल ने एशियाई पैरा खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कराया और भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगाईं.
यह भी पढ़ें- जापान के लिए मां ने दिया दो दिन का चूरमा, नीरू ढांडा ने सुनाई एशियन गेम्स में तिरंगे वाली भावुक कहानी
यह भी पढ़ें- Para Games: ट्रक हादसे में गंवाया पैर, अब भारत को दिलाया गोल्ड, मानसी जोशी ने दर्द को ताकत बनाकर रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं