विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

बैटमिंटन : भारत ने नेपाल को 3-0 से हराकर जीती दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप

भारत ने मंगलवार को नेपाल को 3-0 से हराकर पहले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का टीम खिताब अपने नाम कर लिया.

बैटमिंटन : भारत ने नेपाल को 3-0 से हराकर जीती दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप
प्रतीकात्मक फोटो
  • भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया
  • भारत ने जीती दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप
  • टंडन ने नेपाल के दीपेश धामी को 21-9, 21-15 से हराया
गुवाहाटी:

भारत ने मंगलवार को नेपाल को 3-0 से हराकर पहले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का टीम खिताब अपने नाम कर लिया. तरुण राम फूकन इंडोर स्टेडियम में भारत के लिए आर्यमान टंडन ने एकल वर्ग में पहला मुकाबला जीता. टंडन ने नेपाल के दीपेश धामी को 21-9, 21-15 से हराया.

यह भी पढ़ें: सचिन, धोनी और मिल्खा सिंह के बाद अब खेल जगत के इस स्टार पर बनेगी फिल्म

इसके बाद स्थानीय स्टार अश्मिता चालीहा ने महिला एकल में रासिला महाराजन को 21-9, 21-6 से हराकर भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी. लड़कों के युगल मुकाबले में अर्निताप दासगुप्ता और कृष्ण प्रसाद जी. ने दिपेश और नबीन श्रेष्ठ को 21-4, 21-11 से हराते हुए भारत की जीत पक्की कर दी.

VIDEO: विश्व की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती हैं सायना नेहवाल​
अब इस टूर्नामेंट में बुधवार से व्यक्तिगत मुकाबले खेले जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Asian Championship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com