विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: कल भारतीय एथलीटों का कौन-सा मुकाबला, कितने मेडल होंगे दांव पर, पहले दिन कैसा रहा प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026 में पहले दिन 2 सिल्वर और एक पक्का मेडल हासिल करने के बाद भारत दूसरे दिन शूटिंग, MMA, कबड्डी, हॉकी और टेबल टेनिस में दमदार प्रदर्शन जारी रखने उतरेगा।

एशियन गेम्स 2026: कल भारतीय एथलीटों का कौन-सा मुकाबला, कितने मेडल होंगे दांव पर, पहले दिन कैसा रहा प्रदर्शन
एशियन गेम्स 2026
IANS

भारत एशियाई खेल 2026 के पहले दिन धमाकेदार प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन और मेडल जीतने की कोशिश करेगा. शूटिंग में, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम फ़ाइनल में हिस्सा लेंगे. सुचिका तारियाल ने पहले ही एक मेडल पक्का कर लिया है, लेकिन वह पारंपरिक 60 किग्रा MMA इवेंट के फ़ाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी.

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पहले मैच में उज़्बेकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद अपने दूसरे ग्रुप मैच में इंडोनेशिया का सामना करेगी. भारतीय कबड्डी टीमें भी सोमवार से अपना अभियान शुरू करेंगी, जबकि टेबल टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच होंगे. कल का शेड्यूल जानने से पहले आइए पहले दिन के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

एशियन गेम्स के पहले दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

  • एलावेनिल वलारिवन ने शूटिंग में कमाल करते हुए भारत को एक दिन में दो सिल्वर मेडल दिलाए.
  • सुचिका तारियाल ने MMA में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का किया.
  • महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, टीम अब गोल्ड से सिर्फ एक जीत दूर है.
  • महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदकर अपना दबदबा दिखाया.
  • पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर गोलों की झड़ी लगा दी.
  • महिला बैडमिंटन टीम ने कजाकिस्तान को 3-0 से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया.
  • महिला टेबल टेनिस टीम ने इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराकर शानदार दिन बिताया.
  • पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंडोनेशिया को हराया, लेकिन ईरान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी.
  • तैराक ऋषभ दास ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में जगह बनाई और छठे स्थान पर रहे.
  • बेनेडिक्शन बेनिस्टन और आकाश मणि फ्रीस्टाइल हीट्स से आगे नहीं बढ़ सके.
  • वुशु में सूरज सिंह मयांगलंबम चांगक्वान फाइनल में 11वें स्थान पर रहे.
  • महिला सांडा 52 किग्रा वर्ग में अपर्णा राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं.
  • पुरुष सांडा 75 किग्रा वर्ग में विक्रांत बलियान का अभियान भी प्री-क्वार्टरफाइनल में समाप्त हुआ.
  • टेकबॉल में क्विम्सी डिसूजा सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स, दोनों ब्रॉन्ज मेडल मुकाबलों में चूक गईं.
  • कुल मिलाकर भारत ने 2 सिल्वर मेडल जीते, एक और मेडल पक्का किया और कई टीम इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन दर्ज किया.

एशियाई खेलों में भारत का दूसरे दिन का शेड्यूल 

सेपक टकरा:

  • पुरुष टीम रेगू प्रीलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम जापान, सुबह 5:30 बजे.

सॉफ्ट टेनिस:

  • मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B: आध्या तिवारी और जय मीणा (भारत) बनाम चाओ विवा और खुन चनरोसेका (कंबोडिया), सुबह 5:30 बजे.
  • मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B: आध्या तिवारी और जय मीणा (भारत) बनाम बुड न्यामदोरज और एनखखुस्लेन गनबातर (मंगोलिया), सुबह 6:30 बजे.
  •  मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B: आध्या तिवारी और जय मीना (भारत) बनाम किम येओन-ह्वा और पार्क जैक्यु (रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया) सुबह 7.30 बजे.

शूटिंग:

  • पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, सुबह 6:15 बजे.
  • महिलाओं की स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान, सुबह 6:30 बजे.
  • पुरुषों की स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): मेराज अहमद खान, अनंत जीत सिंह नारुका और भवतेघ सिंह गिल, सुबह 6:30 बजे.

तैराकी:

  • पुरुषों की 50m बैकस्ट्रोक हीट 2: ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज सुबह 6.32 बजे.
  • पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल हीट 2: आकाश मणि सुबह 6.46 बजे.
  • पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल हीट 4: हीर गीतेश शाह सुबह 6.50 बजे.
  • पुरुषों की 100m ब्रेस्टस्ट्रोक हीट 2: धनुष सुरेश सुबह 7.10 बजे.
  • पुरुषों की 4x200m फ्रीस्टाइल रिले हीट 2: भारत (कतर, मलेशिया, चीन, जापान, थाईलैंड के साथ) सुबह 7.44 बजे.

टेबल टेनिस:

  • महिला टीम ग्रुप F: भारत बनाम पाकिस्तान सुबह 6.30 बजे.
  • पुरुष टीम ग्रुप F: भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 3.30 बजे.

बॉक्सिंग:

  • पुरुषों का 70 किग्रा राउंड ऑफ़ 32: सुमित बनाम सिंसिरी बुंजोंग (थाईलैंड), दोपहर 2:45 बजे (वेट-क्लास सेशन सुबह 8:30 बजे शुरू होगा).

हॉकी:

महिला पूल B: भारत बनाम इंडोनेशिया, सुबह 9:30 बजे.

कबड्डी:

  • पुरुष टीम: भारत बनाम जापान, सुबह 9:45 बजे.
  • महिला टीम: भारत बनाम बांग्लादेश, शाम 4:15 बजे.

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स:

  • महिला ट्रेडिशनल -60 किग्रा: सुचिका तारियाल बनाम टेओ हुई हून (सिंगापुर), सुबह 8:30 बजे.

बैडमिंटन:

  • पुरुष टीम का पहला राउंड: भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 11:30 बजे.

वुशु:

  • महिलाओं का 60kg: रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट शिखा खातून (बांग्लादेश) दोपहर 3 बजे.
  • पुरुषों का 56kg: आर्यन बनाम शहज़ादा साफ़ी (अफ़गानिस्तान) दोपहर 3.50 बजे.

ये भी पढ़ें-   माता-पिता ने की पीएचडी, भाई आर्मी में...एलावेनिल ने 8वीं क्लास में उठाई राइफल, 14 साल की मेहनत से दिलाए 2 मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com