विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

हॉकी : भारत 'ए' महिला टीम ने नार्दर्न टेरेटरी से अपना मैच ड्रॉ खेला

भारत की 'ए' टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी लीग 2017 में एक बार फिर अच्‍छा प्रदर्शन किया है. भारतीय 'ए' टीम ने एक मैच में आज यहां नार्दर्न टेरेटरी के खिलाफ मैच 1-1 से बराबर रखा.

हॉकी : भारत 'ए' महिला टीम ने नार्दर्न टेरेटरी से अपना मैच ड्रॉ खेला
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • नार्दर्न टेरेटरी के लिए ब्रेक पेरिस ने किया था पहला गोल
  • भारत ए के लिए गगनदीप कौर ने स्‍कोर बराबर किया
  • टीम का अगला मैच ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी से होगा
पर्थ: भारत की 'ए' टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी लीग 2017  में एक बार फिर अच्‍छा प्रदर्शन किया है. भारतीय 'ए' टीम ने एक मैच में आज यहां नार्दर्न टेरेटरी के खिलाफ मैच 1-1 से बराबर रखा. दोनों टीमों ने दमदार शुरुआत की लेकिन वह नार्दर्न टेरेटरी थी जिसने पहले बढ़त हासिल की. उसकी तरफ से यह मैदानी गोल 15वें मिनट में ब्रूक पेरिस ने किया. भारत भले ही बैकफुट पर था लेकिन अंडर-23 खिलाड़ियों से सजी इस टीम ने गोल करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किए.  उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे गगनदीप कौर ने 22वें मिनट में गोल में बदला.

यह भी पढ़ें :भारतीय महिला टीम ने बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम पर जीत दर्ज की

इसके बाद अगले दोनों क्वार्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया. भारत का अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरेटरी से होगा.

वीडियो: घर लौटने पर भारतीय महिला टीम को जोरदार स्‍वागत
इससे पहले भारत की A टीम (पुरुष) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में अपने अभियान का आगाज वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत के साथ किया था. भारत के लिए अरमान कुरैशी ने छठे, अफ्फान युसूफ ने 30वें, अमित रोहिदास ने 45वें और तलविंदर सिंह ने 50वें मिनट में गोल किए थे. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र गोल लियाम फ्लिन ने 56वें मिनट में दागा. भारतीय टीम ने आक्रामक आगाज किया और शुरुआती चरण में ही दबाव बना लिया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Women's Hockey Team, Draws, Northern Territory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com