मैच में इब्राहिमोविक ने 77वें और इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में गोल दागे (फाइल फोटो)
- लॉस एंजिलिस गैलेक्सी को 4-3 से जिताया
- 77वें और इंजुरी टाइम में दागे गोल
- 35 गज की दूरी से दागा एक गोल
कार्सन (अमेरिका):
स्टार फुटबॉलर ज्लातन इब्राहिमोविक मेजर लीग फुटबॉल में दो गोल दागते हुए अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिला दी. स्वीडन के स्टार खिलाड़ी ज्लातन इब्राहिमोविक ने लीग की टीम लॉस एंजिलिस गैलेक्सी के लिए अपने पहले मैच में दो शानदार गोल दागे और अपनी टीम को लॉस एंजिलिस फुटबॉल क्लब (एलएएफसी) के खिलाफ 4-3 से जीत दिलाई. शनिवार को हुए मुकाबले में इब्राहिमोविक ने 77वें और इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में गोल दागा. उनका यह प्रदर्शन लॉस एंजिलिस गैलेक्सी को जीत दिलाने में निर्णायक साबित हुआ.
यह भी पढ़ें: रोनाल्डो ने पुर्तगाल को जिताया, बने ऐसे सिर्फ तीसरे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर
ज्लातन ने गैलेक्सी की टीम के साथ शुक्रवार को अपने पहले अभ्यास क्षत्र में भाग लिया था. मैच में आने के छह मिनट बाद ही ज्लातन ने एमएलएस में अपना पहला गोल किया और टीम को 3-3 की बराबरी दिलाई.उन्होंने यह शानदार गोल 35 गज की दूरी से किया.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
इसके बाद, इब्राहिमोविक ने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में गोल दाग कर गैलेक्सी को जीत दिला दी. मैच आखिरकार उनकी टीम ने 4-3 से जीता. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Zlatan Ibrahimovic, MLS, LA Galaxy