विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2016

हां, मैं उन्हें जानता हूं, लेकिन मैंने यौन शोषण नहीं किया : NDTV से बोले सरदार सिंह

हां, मैं उन्हें जानता हूं, लेकिन मैंने यौन शोषण नहीं किया : NDTV से बोले सरदार सिंह
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह (फाइल फोटो)
मुंबई: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह मुश्किल में पड़ सकते हैं। भारतीय मूल की एक ब्रिटिश लड़की ने सरदार के खिलाफ लुधियाना के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की का आरोप है कि सरदार ने उनसे शादी का वादा किया और संबंध बनाने के कई सालों के बाद अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। लड़की के मुताबिक दोनों साल 2012 में लंदन ओलिंपिक के दौरान मिले थे।

हांलाकि, पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है, क्योंकि वो थोड़ी जांच पड़ताल के बाद ही केस में आगे बढ़ना चाहते हैं। आज सरदार सिंह इस मुद्दे पर अपना पक्ष भी रख सकते हैं।

इस खबर के आने के बाद सरदार सिंह ने NDTV से बातचीत में कहा कि...
  • हां, मैं इनको जानता हूं, लेकिन मैंने कोई शोषण नहीं किया है।  
  • मामला यहां तक पहुंच गया यह दुखद है।
  • इस समय मेरा पूरा फोकस रियो ओलिंपिक पर है।  
  • मैं इससे भ्रमित नहीं होना चाहता हूं।  
  • इस बारे में मैं अपने वकील से बात करूंगा।

कौन हैं सरदार सिंह-
  • भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं सरदार सिंह।
  • 236 मैचों में सरदार के नाम 14 अंतरराष्ट्रीय गोल।
  • साल 2015 में सरदार सिंह को मिला पद्मश्री।
  • हरियाणा पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय हॉकी टीम, कप्तान, सरदार सिंह, यौन शोषण के आरोप, Indian Hockey Team, Captain, Sardar Singh, Accused Of Sexual Abuse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com