वी आर रघुनाथ (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
भारतीय महिला टीम की कप्तान रितु रानी और पुरुष टीम के सीनियर ड्रैग फ्लिकर वी आर रघुनाथ के नाम हॉकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजे हैं।
हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा ,‘वी आर रघुनाथ, धरमवीर सिंह और रितु रानी के नामों का सुझाव अर्जुन पुरस्कार के लिये दिया गया है जबकि सिल्वेनस डुंगडुंग का नाम मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और कोच सी आर कुमार का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये भेजा गया है ।’
हॉकी इंडिया ने कहा- प्रतिबद्धिता को देखते हुए भेजे गए नाम
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा ,‘खेलों के प्रति उनके जुनून और प्रतिबद्धता को देखते हुए इन खिलाड़ियों के नामों के सुझाव दिये गए हैं। मेरा मानना है कि ये सभी पुरस्कार के हकदार है और इन्होंने कई टूर्नामेंटों में भारत का नाम रोशन किया है।’ मास्को ओलिंपिक 1980 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे डुंगडुंग (70) ने स्पेन के खिलाफ
फाइनल में गोल्डन गोल किया था। रघुनाथ ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के जरिये टीम में पदार्पण किया। वह भारतीय हाकी टीम के डिफेंस का अहम अंग हैं और उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में गिना जाता है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hockey India, हॉकी इंडिया, अर्जुन पुरस्कार, Arjuna Awards, वी आर रघुनाथ, VR Raghunath, Dharamvir Singh, धरमवीर सिंह, रितु रानी, Ritu Rani