हॉकी इंडिया (एचआई) का महत्वाकांक्षी हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) सोमवार को रंगारंग उद्घाटन के साथ आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        हॉकी इंडिया (एचआई) का महत्वाकांक्षी हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) सोमवार को रंगारंग उद्घाटन के साथ आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुए हैरतअंगेज उद्घाटन समारोह के बाद अगले 29 दिन में देश के पांच शहरों में कुल 34 मैच खेले जाएंगे, जिनके माध्यम से पांच फ्रेंचाइजी टीमें देश की श्रेष्ठ पेशेवर हॉकी टीम होने का गौरव हासिल करने का प्रयास करेंगी।
देश में हॉकी का मक्का कहे जाने वाले नेशनल स्टेडियम में यूं तो इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण आयोजन हुए हैं लेकिन किसी आयोजन से पहले इस तरह का उद्घाटन समारोह पेश नहीं किया गया। औपचारिक समारोहों की बात अलग है लेकिन एचआईएल के उद्घाटन समारोह की बात कुछ और थी। इसमें हर तरह का तड़का लगाने का प्रयास किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत लेजर शो और तेज संगीत से हुई। मैदान के चारों ओर रंगीन बत्तियां लगाई गई थीं, जिनके माध्यम से लाल, हरा, नीला, सफेद, बैगनी रंगों के बीच पूरा स्टेडियम नहा उठा। उद्घाटन समारोह की शुरुआत 'हा की हाल है' से हुआ, जो हा क्या हाल का बिगड़ा रूप है।
लेजर शो के दौरान हीरो हाकी इंडिया लीग के चित्र उकेरे गए। इसके बाद दिल्ली वेवराइर्ड्स टीम का लोगो उकेरा गया और साथ ही साथ हाकी इंडिया का भी लोगो उकेरा गया। प्रत्येक लोगो या चित्र के उकेरे जाने पर दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया की। वेवराइर्ड्स के लोगो को बाद लीग में हिस्सा लेने वाली बाकी की चार टीमों के भी लोगो उकेरे गए।
10 मिनट के इस प्रदर्शन के बाद स्केटिंग पर सवार होकर दो कलाकार स्टेडियम के एक किनारे में बने स्टेज पर आए। उनके सफेद पोशाक पर बाघ जैसी धारियां थीं। स्केटिंग पर इनका नृत्य संयोजन और संतुलन कमाल का था। इन दो कलाकरों ने शानदार संतुलन के साथ कुछ हैरतअंगेज कारनामे भी दिखाए।
इनके नृत्य के बाद स्टेडियम में लगी सभी बत्तियां आसमान का रुख करने लगीं। आसमान में एक गुब्बारा दिखा, जिस पर एचआईएल का लोगो था और उस पर रोशनी से नहाया एक व्यक्ति करतब कर रहा था। यह बिल्कुल हैरान कर देने वाला अनुभव था।
गुब्बारा कई तरह की रोशनियों से नहा रहा था। इस बीच मैदान में सभी टीमों के लोगो वाले गुब्बारे रोशन हो गए। यह नजारा अद्भुत था। स्टेडियम में लेजर किरणें लहरों की तरह डोल रही थीं। आसमान में तैर रहा गुब्बारा धीरे-धीरे नीचे उतरा और फिर एचआईएल का झंडा लेकर ऊपर चला गया।
सफेद रोशनी ने गुब्बारे को रोशन कर दिया। इस बीच लेजर किरणों का शो काफी तेज हो गया। तेज संगीत के बीच यह सब नजारा मनोरम था और विस्मयकारी भी।
इस नजारे ने काफी हद तक राष्ट्रमंडल खेल उद्घाटन समारोह की याद ताजा कर दी। हालांकि उसकी भव्यता की तुलना नहीं की जा सकती लेकिन हॉकी इंडिया का यह प्रयास सराहनीय था।
इसके बाद संगीत रुका और स्टेज पर आए हॉकी इंडिया के महासचिव और एचआईएल के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा। बत्रा ने कहा, "आप सबका स्वागत करना गर्व की बात है। हमें देश और दुनिया से समर्थन और प्यार मिला है। हम इस खेल को अधिक पहचान और खिलाड़ियों को मान दिलाने का अधिक से अधिक प्रयास कर रहे हैं।
मैं स्टेकहोल्डर्स, भारत सरकार, एफआईएच, प्रायोजक, हीरो, एअरटेल, वीडियोकान, एनटीपीसी और इस लीग से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं मीडिया, पुलिस को भी धन्यवाद देता हूं।"
इसके बाद भाजपा सांसद अरुण जेटली ने पवन मुंजाल को मोमेंटो भेंट किया। मुंजाल हीरो मोटोकार्प के सीईओ और एमडी हैं। जेटली ने उदय शंकर (स्टार नेटवर्क) को भी मोमेटो भेंट किया। स्टार नेटवर्क ऑफिशियल ब्राडकास्टर हैं। इसके बाद जेटली ने भरत बम्बावाले (एअरटेल) को भी मोमेंटो भेंट किया।
भारतीय क्रिकट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग के प्रमुख तथा कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने जितेंद्र कौर चड्ढा को मोमेंटो दिया। चड्डा दिल्ली टीम दिल्ली वेवराइर्ड्स की मालकिन हैं।
इसके बाद शुक्ला ने अभिजीत सरकार (उत्तर प्रदेश विजार्ड्स) और सचिन गौर (जेपी पंजाब वॉरियर्स) के मालिक को भी मोमोंटो दिया।
मीडिया कर्मी रजत शर्मा ने डाबर मुम्बई मेजिशियंस टीम को मालिक सिद्धार्थ बर्मन को सम्मानित किया। शर्मा ने सुरेश चौहान (रांची राइनोज) को भी सम्मानित किया। अंत में बत्रा ने जेटली, शुक्ला और रजत शर्मा को मेमेंटो भेंट किया।
इस औपचारिकता के बाद पांचों टीमों के कप्तान स्टेज पर आए शपथ ग्रहण के लिए। सरदार सिंह ने शपथ दिलाया। सरदार घरेलू टीम वेवराइर्ड्स के कप्तान हैं। इसके बाद कप्तानों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।
तदुपरांत मुंजाल ने लीग के शुरुआत की घोषणा की। मुंजाल ने कहा," भारतीय हाकी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इस दिन हम इतिहास बनते देखेंगे। मैं हीरो हाकी इंडिया लीग की शुरुआत की घोषणा करता हूं।"
इसके साथ ही संगीत बज उठा और आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। प्रगति मैदान, गेट नम्बर चार-पांच की ओर से शानदार आतिशबाजी होने लगी। आतिशबाजी के बीच दर्शक जोरदार ध्वनि कर रहे थे। स्टेडियम में लगी सभी तरह की रोशनियां आसमान का रुख कर रही थीं।
हॉकी इंडिया ने भारतीय हाकी के लिए एंथम पेश किया। यह प्रसून जोशी, आदेश श्रीवास्तव और सुखविंदर ने तैयार किया। 'कम ऑन इंडिया' शीर्षक से यह एंथम काफी रोचक और उत्साहवर्धक लगा।
इस गीत के दौरान ही स्टेडियम फिर से सफेद रोशनी में नहा उठा। फ्लड लाइट जला दी गई और वेवराइर्ड्स तथा वॉरियर्स टीमों के खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान में दिखाई देने लगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत से पहले जितने दर्शक मैदान में थे, उनकी संख्या दोगुनी हो चुकी थी।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं