नीरज निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में जगह नहीं बना सके (फाइल फोटो)
- चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में नहीं पहुंच पाए नीरज
- 19 वर्षीय नीरज मौजूदा वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्डधारी हैं
- देविंदर सिंह ने कट में जगह बनाने में सफलता हासिल की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा नहीं जानते कि वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप में उनसे गलती कहां हुई. बहरहाल, अब लेकिन वह अपनी उन ‘कमियों’ को सही करके मजबूत वापसी करना चाहते हैं जिनकी वजह से इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. नीरज निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में स्थान नहीं बना सके. 19 वर्षीय नीरज मौजूदा वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्डधारी हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी पर पूरे देश की नजरें लगी थीं लेकिन वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए. नीरज फाइनल दौर में पहुंचने में असफल रहे.
यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट
वह 83 मीटर का ‘आटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क’ तक भी भाला नहीं फेंक सके. बहरहाल, भारत की इस निराशा को हमवतन देविंदर सिंह कांग ने दूर किया. देविंदर कट में जगह बनाने में कामयाब रहे. वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप की जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल दौर के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने.
वीडियो : रैंप पर नजर आईं रेसलर साक्षी मलिक
नीरज ने कहा, ‘मेरे थ्रो में निश्चित रूप से किसी चीज की कमी थी, इसमें कोई शक नहीं है. मैं नहीं जानता कि यह कुछ तकनीकी मुद्दा है या कुछ और चीज है. मुझे इसे पहचानना होगा और इसमें सुधार करना होगा ताकि मैं मजबूत वापसी कर सकूं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा करने के लिये कुछ समय चाहिए ताकि मेरी तकनीक में सुधार कर सकूं. मैं पिछले चार-पांच महीनों से लगातार टूर्नामेंटों में हिस्सा ले रहा हूं. अब मैं खुद को भविष्य के टूर्नामेंट के लिये तैयार करने के लिये कुछ समय चाहता हूं ताकि कुछ ट्रेनिंग कर सकूं. मैं नए कोच का इंतजार कर रहा हूं.’ (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं