- किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी से पांच सवाल पूछे हैं.
- किरेन रिजिजू ने अपने सवालों में कांग्रेस पार्टी से 2014 से 2024 तक का जिक्र भी किया है.
- कांग्रेस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, तब ज्ञानेश कुमार नहीं थे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के मुद्दे पर देश में सियासत जारी है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी से पांच सवाल पूछे हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR से जुड़े मुद्दे पर ही कांग्रेस से सवाल किए हैं. किरेन रिजिजू ने 2014 से लेकर 2024 तक के चुनावों का जिक्र भी किया है. जिसके बाद यह मुद्दा फिर से गर्माता जा रहा है. रिजिजू के सवालों के बाद यह मुद्दा फिर से गर्माता जा रहा है. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के 2014 से लेकर 2026 के बीच जितनी भी कांग्रेस की सरकारें बनी वह क्या सरकार से माफी मांगेंगे.
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी से पूछे पांच सवाल
- 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 सांसद कैसे मिले, जबकि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति उनकी ही सरकार ने की थी?
- जब 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नहीं थे, तब कांग्रेस को लगातार तीसरी बार (हैट्रिक) हार का सामना कैसे करना पड़ा?
- क्या कांग्रेस के मौजूदा मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे और 2014 से 2026 के बीच सरकारें बनाने के लिए माफ़ी भी मांगेंगे?
- क्या मतदाता सूची में शामिल उन लोगों के नाम हटा दिए जाने चाहिए जो अवैध प्रवासी हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो कहीं और चले गए हैं या जिनके नाम दो बार दर्ज हैं?
- क्या 1952-56, 1958-61, 1965-66, 1983-84, 1987-88, 1993, 1995 और 2002-2004 में किए गए SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) अवैध थे?
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी को दी चुनौती
किरेन रिजिजू ने कहा 'मैं कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूं कि वह इन बुनियादी सवालों का जवाब दे. एक परिवार की पार्टी, बाहरी ताकतों के साथ मिलकर, संविधान और भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रही है.'
ये वीडियो भी देखिए.
बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज शाम को चार बजे जन महाभियोग आयोजन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चला रही है. कांग्रेस के साथ-साथ इस आयोजन में इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दल भी शामिल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः पंजाब में AAP की आई पहली लिस्ट, 40 उम्मीदवारों में 37 विधायक रिपीट; भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं