विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

फ्रेंच ओपन: महिला वर्ग में दो बड़े उलटफेर, गत चैंपियन येलेना ओस्टापेंको और वीनस विलियम्‍स टूर्नामेंट से बाहर

वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्‍लैम फ्रेंच ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ.

फ्रेंच ओपन: महिला वर्ग में दो बड़े उलटफेर, गत चैंपियन येलेना ओस्टापेंको और वीनस विलियम्‍स टूर्नामेंट से बाहर
गत चैंपियन ओस्टापेंको को यूक्रेन की कैटरिना कोजलोवा ने 7-5, 6-3 से हराया (AFP फोटो)
  • येलेना ओस्टापेंको को यूक्रेन की कोजलोवा ने हराया
  • क्‍वांग वांग ने दिखाया वीनस को बाहर का रास्‍ता
  • पुरुष वर्ग में ज्‍वेरव ने दूसरे दौर में स्‍थान बनाया
पेरिस: वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्‍लैम फ्रेंच ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ. गत विजेता लातविया की येलेना ओस्टापेंको को टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ पहले ही दौर में येलेना का अभियान समाप्‍त हो गया. येलेना के अलावा नौवीं वरीयता की दिग्‍गज खिलाड़ी अमेरिका की वीनस विलियम्‍स को भी पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है. चीन की क्‍वांग वांग ने वीनस को सीधे सेटों में हराया.

वांग को पिछले साल यहां वीनस के हाथों पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था और अब उन्होंने उस हार तथा इस वर्ष विंबलडन के दूसरे दौर में मिली हार बदला भी चुकता कर लिया है. अगले दौर में वांग का मुकाबला क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक से होगा जिन्होंने चीन की वांग याफान को 6-2, 6-3 से मात दी. मार्टिक पिछले साल यहां सेमीफाइनल तक पहुंची थी. उधर, पुरुष एकल वर्ग में दूसरी वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आसानी से दूसरे दौर में जगह बना ली. उन्होंने लिथुआनिया के रिकार्डस बेरानकिस को एक घंटे नौ मिनट में 6-1, 6-1, 6-2 से परास्त किया.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Open 2018, Jelena Ostapenko, Venus Williams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com