विज्ञापन
This Article is From May 24, 2018

फ्रेंच ओपन के लिए सेरेना विलियम्स का प्रशिक्षण शुरू, पर..

अमरीका की 36 वर्षीया खिलाड़ी सेरेना इस साल टेनिस कोर्ट में वापसी करने के बाद पहले बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं.

फ्रेंच ओपन के लिए सेरेना विलियम्स का प्रशिक्षण शुरू, पर..
सेरेना विलियम्स
  • फ्रेंच ओपन की शुरुआत 27 मई से
  • रेना साल के पहले बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं
  • करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं सेरेना ने
नई दिल्ली: स्पेन की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा और अमीका की स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है. फ्रेंच ओपन की शुरुआत 27 मई से हो रही है. बरहहाल सेरेना विलियम्स को उस खास नियम का फायदा नहीं मिल पाएगा, जिसके बारे में डब्ल्यूटीए बहुत ही गंभीरता के साथ विचार कर रही है. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीया खिलाड़ी मुगुरुजा ने साल 2016 में करियर का पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता था. अमरीका की 36 वर्षीया खिलाड़ी सेरेना इस साल टेनिस कोर्ट में वापसी करने के बाद पहले बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. पिछले साल सितम्बर में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था.सेरेना ने अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. इसमें तीन फ्रेंच ओपन खिताब भी शामिल हैं.  

यह भी पढ़ें: ATP RANKING: इन अंकों ने राफेल नडाल को फिर से बनाया रैंकिंग का बादशाह
  इसी बीच डब्ल्यूटीए ने कहा है कि वह नियम के तहत शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को सुरक्षा देने पर विचार कर रहे हैं, जो मातृत्व के बाद कोर्ट पर लौटती हैं. इस पर मारिया शारापोवा ने कहा कि मैं यह बदलाव देखना पसंद करूंगी. वास्तव में, किसी महिला के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से वापसी करने के लिए यह एक बेहतरीन विचार है. 

VIDEO:  जब डेढ़ साल पहले सेरेना विलियम्स ने अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था. 
लेकिन इसका लाभ सेरेना नहीं ही उठा पाएंगे. वजह साफ है कि यह नियम अगले साल से लागू होगा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Serena Williams, WTA, French Open 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com