विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2018

FRENCH OPEN: रोहन बोपन्ना और रोजर वैसलिन डबल्स के अंतिम आठ में पहुंचे

महिला वर्ग में अमरीका की 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया

FRENCH OPEN: रोहन बोपन्ना और रोजर वैसलिन डबल्स के अंतिम आठ में पहुंचे
रोहन बोपन्ना और रोजर वैसलिन
  • बोपन्ना-वैसलिन ने दी टॉप सीड जोड़ी को मात
  • पुरुष सिंगल्स वर्ग में एलेक्जेंडर ज्वेरेव अंतिम 8 में
  • महिला सिंगल्स में अमरीका की मेडिनस कीज क्वार्टरफाइनल में
नई दिल्ली: भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडुआर्ड रोजर-वेसेलिन की जोड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. वहीं, सिंगल्स वर्ग में पुरुषों में जर्मनी के युवा टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव और महिला वर्ग में अमरीका की मेडिनस कीज ने अंतिम आठ में जगह बना ली. 
जर्मनी के युवा टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अविजित प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. ज्वेरेव ने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम-8 में स्थान हासिल किया है. वर्ल्ड नम्बर-3 ज्वेरेव ने रविवार को पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस के वर्ल्ड नम्बर-38 कारेन को 4-6, 7-6 (4), 2-6, 6-3, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया.

यह भी पढ़ें: 2018 intercontinental cup: केन्या के खिलाफ भारत को दिखाना होगा 'सुनील शो'! छेत्री करेंगे यह बड़ा कारनामा
  वहीं, महिला वर्ग में अमरीका की 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. वर्ल्ड नम्बर-13 कीज ने रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया की मिहाएला बुजार्नेस्कु को मात दी. महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में खेले गए इस मैच में कीज ने वर्ल्ड नम्बर-33 मिहाएला को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है. 

VIDEO: इस लड़की से मिलिए. झुग्गी में रहती है और फुटपाथ पर प्रैक्टिस करती है.
वहीं 13वीं सीड बोपन्ना और रोजर की जोड़ी ने शनिवार को तीसरे दौर के मुकाबले में टॉप सीड ब्राजील के मार्सेलो मेलो और पोलैंड के लुकास्ज कुबट को एक घंटे 30 मिनट में 6-4, 7-6 से मात दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Open 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com