विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

फीफा U17 वर्ल्‍डकप : इब्राहिम के गोल ने घाना को दिलाई कोलंबिया पर जीत

दो बार की चैम्पियन घाना ने आज यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप के शुरूआती ग्रुप चरण के मुकाबले में अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए कोलंबिया को 1-0 से मात दी.

फीफा U17 वर्ल्‍डकप : इब्राहिम के गोल ने घाना को दिलाई कोलंबिया पर जीत
घाना ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की (फाइल फोटो)
  • टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की
  • सादिक इब्राहिम ने किया विजयी गोल
  • दो बार चैंपियन रह चुकी है घाना की टीम
नई दिल्ली: दो बार की चैम्पियन घाना ने आज यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप के शुरूआती ग्रुप चरण के मुकाबले में अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए कोलंबिया को 1-0 से मात दी. घाना ने पहले हाफ में काफी आक्रामक खेल दिखाया तो कोलंबियाई खिलाड़ियों ने अच्छे जवाबी हमले बोले, हालांकि वे गोल करने में कामयाब नहीं हो सके. 2009 के बाद से कोलंबिया ने अंडर 17 वर्ल्‍डकप में प्रतिनिधित्व नहीं ​किया था इसलिये उनके खिलाड़ी खुद को साबित करने के लिये जोश से भरे थे और मैच में गेंद ज्यादातर समय उनके कब्जे में रही. लेकिन वे घाना की आक्रामकता के सामने नहीं टिक सके.

सुरक्षा कारणों के चलते फुटबॉल स्‍टार डिएगो माराडोना का कोलकाता दौरा फिर टला

पहले हाफ में दोनों टीमों के प्‍लेयर्स ने कई मौके बनाए लेकिन 38 मिनट तक कोई सफलता नहीं ​मिली. इसके बाद घाना के लिये मिडफील्डर सादिक इब्राहिम (39वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत में विजयी गोल साबित हुआ. मिडफील्ड में इमैनुअल टोकू के शानदार पास को कप्तान एरिक एइया गोल की तरफ लेकर भागे और इसे इब्राहिम की ओर कर दिया. इब्राहिम ने मौके का पूरा फायदा उठाया और कोलंबियाई गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल करके अपने खिलाड़ियों को जश्न मनाने का मौका दिया.

वीडियो: नेमार के गोल ने ब्राजील ने ओलिंपिक का गोल्‍ड जीता
वर्ष 1991 और 1995 की चैम्पियन घाना की टीम टूर्नामेंट में पांच बार हिस्सा लेते हुए चार बार फाइनल्स में पहुंच चुकी है और आज भी उसका दबदबा शानदार रहा. अब घाना का सामना यहां नौ अक्तूबर को अमेरिका से होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA U-17 World Cup, Ghana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com