विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

अब पेशेवर बॉक्सिंग में हाथ आजमाने को तैयार मैनचेस्‍टर यूनाइटेड का यह मशहूर फुटबॉलर

मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्डिनांड ने मंगलवार को इस बात का खुलासा किया कि वह पेशेवर मुक्केबाज बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फर्डिनांड ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी.

अब पेशेवर बॉक्सिंग में हाथ आजमाने को तैयार मैनचेस्‍टर यूनाइटेड का यह मशहूर फुटबॉलर
फर्डिनांड ने मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के लिए 312 मैच खेले (फाइल फोटो)
  • ट्वीट में कहा-नई शुरुआत का इंतजार नहीं हो रहा
  • मुक्‍केबाजी के लिए मेरा हमेशा से जुनून रहा है
  • मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के लिए 312 मैच खेले फर्डिनांड
मैनचेस्टर: मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्डिनांड ने मंगलवार को इस बात का खुलासा किया कि वह पेशेवर मुक्केबाज बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फर्डिनांड ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी.अपने ट्वीट में 38 वर्षीय फर्डिनांड ने लिखा, "ऐसा हो रहा है. टीम के साथ नई शुरुआत का इंतजार नहीं हो रहा है. मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के लिए स्टार डिफेंडर फर्डिनांड ने 2002 से 2014 तक 312 मैच खेले. फर्डिनांड को ब्रिटिश बॉक्सिंग बोर्ड ऑफ कंट्रोल का लाइसेंस मिल गया है.

यह भी पढ़ें :अंडर-17 वर्ल्‍डकप के दौरान दुकान बंद रखनी पड़ेंगी, दुकानदारों को मिलेगा मुआवजा

उन्होंने कहा, "जब बेटफेयर ने मुझे डिफेंडर टु कंटेंडर चुनौती के लिए पूछा, तो मुझे यह खुद को साबित करने के लिए मिला एक अवसर प्रतीत हुआ." उन्होंने कहा, "मुक्केबाजी हमारे शरीर और मन के लिए एक शानदार खेल है. मेरा तो इसके लिए जुनून हमेशा से रहा है और इस चुनौती से मुझे यह साबित करने का अवसर मिलेगा कि क्या संभव है.'

वीडियो: भारत के लिए फुटबॉल स्‍टार की खोज
फर्डिनांड ने कहा कि इस चुनौती को हल्के में नहीं लेना है. हर कोई पेशेवर मुक्केबाज नहीं बन सकता, लेकिन बेटफेयर के विशेषज्ञों की टीम की ओर से किए गए काम के जरिए यह संभव हो पा रहा है और ऐसे में कुछ भी संभव है."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rio Ferdinand, Boxing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com