विज्ञापन

3 पाकिस्तानी खिलाड़ी, एक आसान कैच और बड़ी फजीहत! U-19 एशिया कप में छूटा ऐसा कैच कि सब रह गए हैरान, VIDEO

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की फील्डिंग में बड़ी चूक देखने को मिली. एक आसान कैच पकड़ने के लिए तीन खिलाड़ी पहुंचे. मगर तालमेल की कमी के चलते कोई कैच नहीं पकड़ पाया.

3 पाकिस्तानी खिलाड़ी, एक आसान कैच और बड़ी फजीहत! U-19 एशिया कप में छूटा ऐसा कैच कि सब रह गए हैरान, VIDEO
पाकिस्तान के तीन फील्डर भी नहीं पकड़ पाए कैच

एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का आठवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच अल अमीरात में खेला जा रहा है. जहां पाकिस्तान की तरफ से फील्डिंग में बड़ी चुक देखने को मिली है. जिसके बाद हर कोई हैरान है. क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाने वाला यह पल 45वें ओवर में देखने को मिला. पाक टीम की तरफ से मोहम्मद सय्याम गेंदबाजी कर रहे थे. उनके सामने बल्लेबाजी के लिए काव्या पटेल तैयार थे. ओवर की तीसरी गेंद सय्याम ने लेंथ बॉल डाली थी. जहां काव्या पटेल ने आगे बढ़कर छक्का लगाने का प्रयास किया. मगर वह नाकामयाब रहे. 

परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में उछल गई. जहां कैच पकड़ने के लिए कुल तीन फील्डर नीचे आए. मजेदार जो बात थी. वो ये थी कि तीनों फील्डरों में विकेटकीपर हामजा जहीर के साथ-साथ खुद सय्याम भी शामिल थे. मगर कैंच को किसी ने नहीं पकड़ा. तीनों के तीनों खिलाड़ी बस यही सोचते रहे कि दूसरा खिलाड़ी कैच पकड़ेगा और वो एक दूसरे को देखते भर रह गए. 

परिणाम यह रहा कि गेंद जमीन पर गिर गया और काव्या को बड़ा जीवनदान मिला. इस बीच सय्याम अपना आपा खोते हुए भी नजर आए. फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला. सय्याम साथी खिलाड़ी पर काफी नाराज दिखे. मगर कैच छोड़ने में वह भी दोषी रहे. 

मिले जीनवदान को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए काव्या परेश पटेल 

हालांकि, विपक्षी टीम की तरफ से मिले इस बड़े जीनवदान को काव्या परेश पटेल कुछ खास नहीं भुना पाए. टीम के लिए नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 45 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 51.11 की स्ट्राइक रेट से 23 रन ही बना पाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका देखने को मिला. 

यह भी पढ़ें- विराट, गंभीर, पंत और जय शाह ने देशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं, साझा किए खास संदेश, आपने देखा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Mohammad Sayyam, Hamza Zahoor, Kavya Paresh Patel, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com