विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

टेनिस रैंकिंग: दिविज शरण डबल्‍स में शीर्ष 50 में शामिल, विष्‍णु वर्धन ने भी लगाई छलांग

भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण अपने करियर में पहली बार विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंचने में सफल रहे जबकि चीन में चैलेंजर टूर्नामेंट जीतने वाले विष्णु वर्धन ने सोमवार को जारी एटीपी विश्व रैंकिंग में चोटी के 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए.

टेनिस रैंकिंग:  दिविज शरण डबल्‍स में शीर्ष 50 में शामिल, विष्‍णु वर्धन ने भी लगाई छलांग
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • शरण सीनियर वर्ग की रैंकिंग में 50वें स्‍थान पर
  • रोहन बोपन्‍ना इस रैंकिंग में हैं 15वें क्रम पर
  • सिंगल्‍स में युकी अभी भी भारत के शीर्ष प्‍लेयर
नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण अपने करियर में पहली बार विश्व युगल रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंचने में सफल रहे जबकि चीन में चैलेंजर टूर्नामेंट जीतने वाले विष्णु वर्धन ने सोमवार को जारी एटीपी विश्व रैंकिंग में चोटी के 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. जूनियर विश्व युगल रैंकिंग में 2003 में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाले शरण एक पायदान चढ़कर सीनियर वर्ग की विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वह भारतीय खिलाड़ियों में रोहन बोपन्ना (एक पायदान नीचे 15वें स्थान पर) के बाद दूसरे नंबर के खिलाड़ी बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: चोट के कारण पेरिस मास्टर्स से बाहर हुए राफेल नडाल

भारत के कुल पांच खिलाड़ी एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल हैं. बोपन्ना और शरण के बाद पुरव राजा (62), लिएंडर पेस (एक पायदान नीचे 70वें) और जीवन नेदुचेझियन (एक पायदान नीचे 97वें) का नंबर आता है. इस सूची में जल्द ही विष्णु वर्धन और एन श्रीराम बालाजी का नाम भी जुड़ सकता है. इन दोनों ने मिलकर कल चीन के शेनजेन में एटीपी चैलेंजर खिताब जीता था जो उनका इस साल का तीसरा खिताब है. इससे वर्धन ने 16 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और वह 118वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बालाजी को भी आठ स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 139वें स्थान पर हैं.

वीडियो: वीनस को हराकर चैंपियन बनीं सेरेना विलियम्‍स
एटीपी एकल रैंकिंग में युकी भांबरी (140) अब भी भारत के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं हालांकि वह एक पायदान नीचे खिसके हैं. रामकुमार रामनाथन दो पायदान नीचे 148वें स्थान पर हैं जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन (255) भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं. वह सात पायदान आगे बढ़े हैं. महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा पिछले सप्ताह ही तीन पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसककर शीर्ष दस से बाहर हो गई थीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tennis Doubles Ranking, Divij Sharan, Vishnu Vardhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com