रियो:
रविवार की रात भारत की नज़र दीपा कर्मकार पर थी जो रियो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद जिमनास्टिक की वॉल्ट इवेंट में चौथे नंबर पर रहीं. उन्होंने दो प्रयासों में कुल 15.066 अंक हासिल किए और बहुत ही मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं. हालांकि एनडीटीवी से बातचीत में दीपा ने कहा कि 'मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, 2020 ओलिंपिक में मैं और बेहतर करूंगी.'

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
मेरे लिए दीपा जीत गई - रवीश कुमार
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
माता-पिता और कोच को धन्यवाद दिया
इधर दीपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि चौथे नंबर पर पहुंची. साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता, कोच और भारतीय खेल प्राधिकरण को भी धन्यवाद दिया.
इससे पहले दीपा ने ट्वीट के ज़रिए भारतीयों से माफी मांगी थी कि वह उनके सपने को पूरा नहीं कर सकी.
गौरतलब है कि दीपा ने 8 अगस्त को ही ट्विटर की दुनिया में कदम रखा और इन 7 दिनों में सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों की शुभकामनाओं का तांता दीपा के लिए लग गया. अपने ट्वीट के लिए चर्चित रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने दीपा को बधाई देते हुए लिखा कि अगर धोनी हेलिकॉप्टर है तो तुम जम्बो जेट हो -

Happy Independence Day, and thank you all so much for your love and blessings! I could not have done this without you. :) #IndependenceDay #Aug15 #Rio2016
Posted by Dipa Karmakar on Sunday, 14 August 2016
इससे पहले दीपा ने ट्वीट के ज़रिए भारतीयों से माफी मांगी थी कि वह उनके सपने को पूरा नहीं कर सकी.
Dear 1.3 billion peoples, can't make your dreams come true. Sorry again for that, can't stop blaming myself for what happens!
— Dipa Karmakar (@idipakarmakar) August 14, 2016
गौरतलब है कि दीपा ने 8 अगस्त को ही ट्विटर की दुनिया में कदम रखा और इन 7 दिनों में सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों की शुभकामनाओं का तांता दीपा के लिए लग गया. अपने ट्वीट के लिए चर्चित रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने दीपा को बधाई देते हुए लिखा कि अगर धोनी हेलिकॉप्टर है तो तुम जम्बो जेट हो -
Happy Birthday #DipaKarmakar
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 9, 2016
Aise ki Karma Kar.Keep flying high.@msdhoni is Helicopter,you are Jumbo Jet#UdtaTeer pic.twitter.com/YlwhHR8qlA
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, दीपा कर्मकार, दीपा करमाकर, जिमनास्ट, Rio Olympic 2016, Rio2016, Dipa Karmakar, Deepa Karmakar, Gymnast