गुजरात स्थित द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने देवी-देवताओं की पूजा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शास्त्रों और वेदों में जिनका जिक्र नहीं है, वे भगवान नहीं हैं. उन्होंने फिल्मों में गढ़े गए पात्रों को भगवान मानने से दूर रहने की अपील की है. शंकराचार्य ने कहा कि नकली देवी-देवताओं से दूर रहें. शास्त्रों और वेदों में जिनका उल्लेख नहीं है, वे भगवान नहीं हैं. मुंबई के सिनेमाघरों में जो बनते हैं, वे भगवान नहीं हैं.