विज्ञापन
This Article is From May 20, 2013

दीपिका को दो रजत, विश्व कप में चौथे स्थान पर रहा भारत

दीपिका को दो रजत, विश्व कप में चौथे स्थान पर रहा भारत
उदीयमान तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शंघाई में समाप्त हुए तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में दो रजत पदक जीते जिससे भारत चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा। दीपिका ने एक रजत जयंत तालुकदार के साथ मिलकर हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: उदीयमान तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शंघाई में समाप्त हुए तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में दो रजत पदक जीते जिससे भारत चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा। दीपिका ने एक रजत जयंत तालुकदार के साथ मिलकर हासिल किया। दीपिका का मुकाबला ओके ही युन से था। युन ने बीजिंग 2008 में कांस्य पदक जीता था।

दीपिका ने शुरू में 4-2 से बढ़त बनाई लेकिन कोरियाई तीरंदाज ने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करके लगातार गेम जीतकर 6-4 से यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने इस तरह से शंघाई में विश्व कप में तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2006 और 2009 में स्वर्ण पदक जीते थे। रिकर्व के मिश्रित टीम फाइनल में अमेरिका के ब्राडी एलिसन और खाटुना लोरिग ने तालुकदार और दीपिका की भारतीय जोड़ी को 154-146 से हराया।

भारत ने इस तरह से चैंपियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। भारत के लिए कांस्य पदक महिलाओं की कम्पाउंड टीम ने जीता था। त्रिशा देब, गगनदीप कौर और लिली चानू पी की भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में इटली की टीम को हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Kumari, दीपिका कुमारी, रजत, Silver, विश्व कप, तीरंदाजी विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com