विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

Commonwealth Games 2018: भारोत्तोलन में कांस्‍य पदक जीतकर दीपक लाठेर ने बनाया यह रिकॉर्ड

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2018 में भारोत्तोलन में भारत की सफलताओं का सिलसिला जारी है. भारत के लिए दीपक लाठेर ने 69 किलो वर्ग में कांस्‍य पदक जीता है.

Commonwealth Games 2018: भारोत्तोलन में कांस्‍य पदक जीतकर दीपक लाठेर ने बनाया यह रिकॉर्ड
दीपक लाठेर ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के 69 किलो वर्ग में कांस्‍य पदक जीता है (फोटो @ioaindia)
  • भारोत्तोलन में भारत का यह चौथा पदक है
  • दीपक ने 69 किलो वर्ग में जीता यह पदक
  • स्‍वर्ण वेल्‍स्‍ और रजत श्रीलंका ने जीता
गोल्‍ड कोस्‍ट: भारत के युवा भारोत्तोलक दीपक लाठेर ने आज यहां 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में लिखवा लिया.  कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत के लिए पदक जीतने वाले वे सबसे युवा भारोत्तोलक हैं. इन गेम्‍स में पदार्पण कर रहे हरियाणा के18 साल के लाठेर कुल 295 किग्रा (136 किग्रा+159 किग्रा) का भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहे. उनके करीबी प्रतिद्वंदी वैपावा लोअने अंतिम दो भार नहीं उठा सके जिससे उनका कुल भार 292 किग्रा ही रह गया. इस स्पर्धा का स्वर्ण वेल्स के गेरेथ ईवांस(299 किग्रा) और रजत श्रीलंका के इंदिका दिसानायके(297 किग्रा) के नाम रहा.लाठेर के नाम सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ि‍यों में भी शामिल है. उन्होंने 15 साल की उम्र में 62 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. सैन्य खेल संस्थान में चालक का प्रशिक्षण ले रहे लाठेर की प्रतिभा देख कोचों ने उन्हें भारोत्तोलन में हाथ आजमाने की सलाह दी थी.

इससे पहले, मुकाबले के अंतर्गत शुक्रवार को भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक आया.  मीराबाई चानू के बाद कॉमनवेल्थ गेम में भारत की संजीता चानू ने देश के लिए दूसरा स्‍वर्ण जीता. संजीता ने कुल 192 किलो भार उठा कर यह उपलब्धि हासिल की. संजीता ने स्नैच में 84 किलोग्राम का भार उठाया जो गेम रिकॉर्ड रहा, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 108 किलोग्राम का भार उठाया और कुल 192 के कुल स्कोर के साथ सोने का तमगा अपने नाम करने में सफल रहीं. स्पर्धा का रजत पापुआ न्यू गिनी की लाउ डिका ताउ को मिला जिनका कुल स्कोर 182 रहा. कनाडा की रचेल लेब्लांग को 181 के कुल योग के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा.

वीडियो: महिला बॉक्‍सर एमसी मैरीकॉम से विशेष बातचीत
मुकाबले के पहले दिन मीराबाई ने स्‍वर्ण पदक जीता था जबकि  कर्नाटक के गुरुराजा ने56 किलोग्राम वर्ग में रजत जीतने में सफल रहे थे. मीराबाई ने 48 किलोग्राम की  स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों ही कैटेगरी में रिकॉर्ड स्कोर किया. जहां उन्होंने स्नैच वर्ग के तीसरे प्रयास में 86 किग्रा वजन उठाया, तो वहीं क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में मीराबाई ने 110 किग्रा भार वजन उठाया.कुल मिलाकर मीरबाई चानू ने 196 किग्रा वजन उठाकर यह सुनिश्चित कर दिया कि भारत की झोली से पहला स्वर्ण कोई भी नहीं छीनने जा रहा. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2018, Deepak Lather, Bronze Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com