विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2015

गोल मशीन रोनाल्डो का नया कारनामा, पूरे किए 500 गोल

गोल मशीन रोनाल्डो का नया कारनामा, पूरे किए 500 गोल
रियाल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: रियाल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब फ़ुटबॉल और अन्तरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में 500 गोल का आंकड़ा छू लिया है। चैंपियस लीग में रियाल का मुक़ाबला स्वीडन की क्लब टीम माल्मो से था।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मुकाबले के पहले ही हाफ में गोल कर 500 गोल पूरे कर लिए। हालांकि इस शानदार खिलाड़ी ने दूसरे हाफ में भी गोल किया और अपने गोल की संख्या 501 पहुंचा दी। रियाल मैड्रिड की ओर से उन्होंने 323 गोल दागे हैं और क्लब के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने के राउल गोंज़ालेस के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी कर ली है। गौरतलब है कि 323 गोल करने के लिए राउल को 741 गेम खेलने पड़े जबकि रोनाल्डो ने सिर्फ 308 मैच में ये कारनाम कर दिखाया।
 
 
कैसे पूरे किए 500 गोल
रियाल मैड्रिड - 323 गोल
मैनचेस्‍टर यूनाइटेड - 118 गोल
स्‍पोर्टिंग सीपी - 5 गोल
पुर्तगाल - 55 गोल

रियाल के लिए प्रदर्शन
2011-12  -  69 गोल
2012-13  -  59 गोल
2013-14  -  62 गोल
2014-15  -  66 गोल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियाल मैड्रिड, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 500 गोल, राउल गोंज़ालेस, Real Madrid, Cristiano Ronaldo, 500th Career Goal, Raul Gonzalez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com