विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

चैंपियंस लीग : पीएसजी को 2-1 से हराकर रियाल मैड्रिड क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने यूएफा चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के दूसरे दौर के मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से हरा दिया है.

चैंपियंस लीग : पीएसजी को 2-1 से हराकर रियाल मैड्रिड क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचा
मैच में रियाल की ओर से पहला गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया (फाइल फोटो)
पेरिस: स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने यूएफा चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के दूसरे दौर के मुकाबले में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से हरा दिया है. इस जीत के साथ रियाल ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है. बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ही यूरोपीय चैंपियन रियाल मैड्रिड की टीम लगातार आठवीं बार टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. पार्क देस प्रिंसेस स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मुकाबले में रियल मेड्रिड ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया और मेहमान टीम को पहले दौर में मिली 3-1 की बढ़त का भरपूर लाभ मिला.

यह भी पढ़ें: अपनी टीम में रोनाल्‍डो के स्‍थान पर लियोनेल मेसी को ही चुनूंगा: पेले

मैच का पहला गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 51वें मिनट में किया. इसके बाद मेजबान टीम के खिलाड़ी मार्को वेराती को 66वें मिनट में रेड कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
पीएसजी के स्ट्राइकर एडिनसन कवानी ने 71वें मिनट में गोल जरूर किया लेकिन मैच के 80वें मिनट में रियाल के मिडफील्डर कासेमिरो ने गोल दागकर मेजबान टीम की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए. पीएसजी को मैच में स्‍टार स्‍ट्राइकर नेमार की सेवाएं नहीं मिलीं. नेमार चोटग्रस्‍त है. इस कारण वे मैच में नहीं खेल पाए. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions League, Cristiano Ronaldo, Real Madrid Vs PSG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com