विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

लियोनेल मेसी को पछाड़कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने फीफा के सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉलर

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा के सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉलर के खिताब पर कब्‍जा कर लिया है.

लियोनेल मेसी को पछाड़कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने फीफा के सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉलर
रोनाल्‍डो सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉलर और जिनेडिन जिडान सर्वश्रेष्‍ठ कोच घोषित किए गए (AFP फोटो)
  • 32 वर्षीय रोनाल्‍डो ने पांचवीं बार जीता यह अवार्ड
  • इस साल रोनाल्‍डो ने 48 मैचों में 44 गोल किए हैं
  • मेसी से अलावा नेमार से भी मिली कड़ी चुनौती
लंदन: अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा के सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉलर के अवार्ड पर कब्‍जा कर लिया है. 32 वर्षीय रोनाल्‍डो ने पांचवीं बार यह खिताब जीता है.  रोनाल्डो की रियल मैड्रिड टीम ने पिछले सत्र में ला लीगा और चैम्पियंस लीग खिताब जीते. इस क्लब का कल यहां हुए फीफा फुटबॉल पुरस्कारों में दबदबा रहा. रोनाल्डो ने इस साल 48 मैचों में 44 गोल किए जिसमें युवेंटस के खिलाफ चैम्पियंस लीग फाइनल में 4-1 से मिली जीत में दो गोल शामिल रहे. सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉलर के लिए दौड़ में रोनाल्डो को मेसी के अलावा हाल ही में पेरिस सेंट जर्मेन टीम से जुड़े ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी नेमार से भी कड़ी चुनौती मिली.

यह भी पढ़ें :रियल मैड्रिड की जीत में रोनाल्‍डो ने एक गोल किया, बार्सिलोना भी जीता

रियल मैड्रिड के मैनेजर जिनेडिन जिडान को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला.उन्होंने चेल्‍सी के अंतोनियो कोंटे और जुवेंटस के मास्सिमिलियानो अलेग्री को पछाड़ा. जुवेंटस के गोलकीपर जियांलुइगी बुफोन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल हुआ. रोनाल्‍डो ने इससे पहले 2016 में भी यह खिताब जीता था.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक का गोल्‍ड

इस रेस में पिछड़ने वाले लियोनेल मेसी भी 5 बार सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब जीत चुके हैं. मेसी ने हाल ही में वर्ल्डकप क्वालिफायर में इक्वाडोर के खिलाफ हैट्रिक जड़कर अपनी टीम की अगले साल होने वाले वर्ल्डकप में मौजूदगी सुनिश्चित कराई थी।.अब मेसी और रोनाल्डो दोनों के पास 5-5 बेस्ट फुटबॉलर का अवॉर्ड हो गया है. वहीं  25 साल के ब्राजीली स्टार नेमार ने बार्सिलोना के साथ कोपा डेल रे जीता था. इसके बाद वह 222 मिलियन यूरो के सबसे महंगे करार पर पेरिस सेंट जर्मन के साथ जुड़ गए. यह किसी भी फुटबॉलर के लिए अब तक का सबसे बड़ा करार माना जा रहा है. (इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cristiano Ronaldo, FIFA Best Player Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com