भारतीय हॉकी टीम की फाइल फोटो
- दूसरे क्वार्टर में भारत 1-1 की बढ़त पर था
- तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड 2-1 से आगे हुआ
- चौथे क्वार्टर में भारत नहीं दाग सका एक भी गोल
गोल्ड कोस्ट:
भारतीय पुरुष हाकी टीम को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले की तरह इस मैच भी भारत की शुरुआत आक्रामक रही लेकिन पांच मिनट के बाद ही इंग्लैंड ने टीम ने भारतीय आक्रमण को तोड़ते हुए डिफेंस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. भारतीय टीम ने कुल मिलाकर बहुत ही निराश किया और एक बार फिर से बड़ी खामी हॉकी टीम की पोल खोल गई.
यह भी पढें: Commonwealth Games 2018: इस स्कोर के साथ नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
VIDEO: खेलों से पहले भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिं ने जो दावे किए थे, उस पर टीम खरी नहीं उतरी
कुल मिलाकर भारतीय टीम को इस मैच में खराब डिफेंस की कीमत चुकानी पड़ी और इसके चलते इंग्लैंड ने मैच 2-1 से अपनी झोली में डाल लिया.
इंग्लैंड को सातवें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला और सैम वॉर्ड ने गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी. एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने पहले क्वार्टर में गोल करने का प्रयास किया. लेकिन वह इंग्लैंड की मुश्तैद डिफेंस को भेद नहीं पाए. दूसरे क्वार्टर में भारत की आक्रामक शैली में कोई परिवर्तन हीं आया और टीम ने इंग्लैंड पर हमले जारी रखे। भारतीय टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाया और 26वें मिनट में टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर वरुण कुमार ने गोल दागकर भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी.FT. The Indian Men's Team fall to defeat in their Bronze Medal play-off against @EnglandHockey at the @GC2018 Commonwealth Games on 14th April as they are denied a medal by their opponent's resolute defensive strategy.#IndiaKaGame #HallaHockeyKa #INDvENG #GC2018 #GC2018Hockey pic.twitter.com/rKYApEUSIT
— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 14, 2018
यह भी पढें: Commonwealth Games 2018: इस स्कोर के साथ नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोल करने के मौके बनाए लेकिन डिफेंस में कमी के कारण इंग्लैंड के सैम वॉर्ड ने 43वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम फिर से 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद, चौथे क्वार्टर भारत को गोल करने को मौके मिले, लेकिन टीम को बराबरी का गोल नहीं मिला पाया. इस क्वार्टर में भारत एक मौके पर गोल करने के काफी करीब था लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया.Indian men's hockey team lose 1-2 to England in men's hockey bronze medal match. #GC2018 #GC2018Hockey #CommonwealthGames2018 #IndiaAtCWG #CWG18 pic.twitter.com/rAT6Zbyx1s
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 14, 2018
VIDEO: खेलों से पहले भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिं ने जो दावे किए थे, उस पर टीम खरी नहीं उतरी
कुल मिलाकर भारतीय टीम को इस मैच में खराब डिफेंस की कीमत चुकानी पड़ी और इसके चलते इंग्लैंड ने मैच 2-1 से अपनी झोली में डाल लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018