- पहले हॉफ तक था मैच पर भारत का कब्जा
- शुरुआती 30 मिनट में भारत 2-0 से आगे था
- दिलप्रीत और हरमनप्रीत ने किए दोनों गोल
गोल्ड कोस्ट:
आखिरी 8 सेकेंड भी हॉकी में कितने ज्यादा महत्वपूर्ण होते है, यह शनिवार को एक बार फिर से साबित हो गया, लेकिन ये आठ सेकेंड करोड़ों भारतीय हॉकीप्रेमियों को निराशा में डुबो गए. 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में मैच खत्म होने में इन आखिरी आठ सेकेंड बाकी रहते चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने भारत से तय जीत छीनते हुए पुरुष हॉकी मुकाबले को 2-2 से ड्रॉ में तब्दील कर दिया. मैच के परिणाम से एक बार फिर से उस भारतीय हॉकी टीम के निर्णायक पलों में कमजोर पड़ जाने की एक बार फिर से पोेल खुल गई, जिसने मैच के पहले हॉफ में पूरी तरह अपना दबदबा कायम किया हुआ था.
भारत ने शुरुआत शानदार की और पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. पाकिस्तान इस हुए गोल से संभला भी नहीं था कि खेल के 19वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने मिले पेनल्टी गोल को दोनों हाथों से भुनाते हुए इस गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. भारत की यह बढ़त पहले हॉफ तक बरकरार रही और पाकिस्तान की टीम कई प्रयासों के बावजूद एक भी गोल नहीं हीं कर सकी.
यह भी पढ़ें: CWG 2018: भारत ने गोल्ड में लगाई हैट्रिक, वेट लिफ्टिंग में सतीश कुमार शिवलिंगम ने जीता स्वर्ण पदक
बहरहाल, खेल के तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने हमले और तेज कर दिए. और भारतीय टीम की शारीरिक भाषा में आत्मसंतुष्टि का भाव दिखाई पड़ा. पाकिस्तान के अली हसन ने भारतीय सुरक्षा में सेंध लगाते हुए गोल कर पाकिस्तान को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच बहुत ही जोरआजमाइश देखने को मिली, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में कोई कामयाब नहीं ही मिली. पर मैच खत्म होने से ठीक 8 सेकेंड पहले तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी, लेकिन इसी दौरान मानो किसी ने भारतीय टीम को श्राप दे दिया!
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी से बात की थी.
खेल के आोखिरी मिनट मतलब 59 मिनट और 53 सेकेंड मतलब मैच खत्म होने से 8 सेकेंड पहले पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मिले इस 7वें पेनल्टी कॉर्नर को पाकिस्तान के अली मुबाशर गोल में तब्दील नहीं कर सके. तुरंत ही पाकिस्तान को 8वां पेनल्टी कॉर्नर मिला. और इस बार अली मुबाशर नहीं ही चूके. और इस शॉट को गोलपोस्ट में डालकर उन्होंने भारत को मैच 2-2 से ड्रॉ झेलने पर मजबूर कर दिया. और यह एक ऐसी हार रही, जिससे उबर पाना भारतीय टीम के लिए बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा.
Here is the equalizer by Mubashir Ali in last minute of the match.#Pakistan #India #PakvInd #INDvPAK #Hockey #CWG2018 pic.twitter.com/UZKLYWwp9G
— Zeeshan Ahmed (@mrsportsjourno) April 7, 2018
FT. India's impressive show in their opening game of the @GC2018 XXI Commonwealth Games is marred by a set-piece goal at the last moment to result in a draw against Pakistan on 7th April.#IndiaKaGame #HallaHockeyKa #GC2018 #INDvPAK pic.twitter.com/9V2tWoXLJ8
— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 7, 2018
भारत ने शुरुआत शानदार की और पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. पाकिस्तान इस हुए गोल से संभला भी नहीं था कि खेल के 19वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने मिले पेनल्टी गोल को दोनों हाथों से भुनाते हुए इस गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. भारत की यह बढ़त पहले हॉफ तक बरकरार रही और पाकिस्तान की टीम कई प्रयासों के बावजूद एक भी गोल नहीं हीं कर सकी.
यह भी पढ़ें: CWG 2018: भारत ने गोल्ड में लगाई हैट्रिक, वेट लिफ्टिंग में सतीश कुमार शिवलिंगम ने जीता स्वर्ण पदक
बहरहाल, खेल के तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने हमले और तेज कर दिए. और भारतीय टीम की शारीरिक भाषा में आत्मसंतुष्टि का भाव दिखाई पड़ा. पाकिस्तान के अली हसन ने भारतीय सुरक्षा में सेंध लगाते हुए गोल कर पाकिस्तान को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच बहुत ही जोरआजमाइश देखने को मिली, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में कोई कामयाब नहीं ही मिली. पर मैच खत्म होने से ठीक 8 सेकेंड पहले तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी, लेकिन इसी दौरान मानो किसी ने भारतीय टीम को श्राप दे दिया!
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी से बात की थी.
खेल के आोखिरी मिनट मतलब 59 मिनट और 53 सेकेंड मतलब मैच खत्म होने से 8 सेकेंड पहले पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मिले इस 7वें पेनल्टी कॉर्नर को पाकिस्तान के अली मुबाशर गोल में तब्दील नहीं कर सके. तुरंत ही पाकिस्तान को 8वां पेनल्टी कॉर्नर मिला. और इस बार अली मुबाशर नहीं ही चूके. और इस शॉट को गोलपोस्ट में डालकर उन्होंने भारत को मैच 2-2 से ड्रॉ झेलने पर मजबूर कर दिया. और यह एक ऐसी हार रही, जिससे उबर पाना भारतीय टीम के लिए बिल्कुल भी आसान होने नहीं जा रहा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018