एशियन गेम्स 2026 में चीन ने पदक तालिका में अपना दबदबा बनाए रखा है. सोमवार तक चीन नंबर-1, जबकि जापान और साउथ कोरिया 'टॉप-3' में मौजूद हैं. भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है. चीन और जापान के बीच कुल मेडल का अंतर भी काफी बड़ा है. चीन के 230 मेडल के मुकाबले जापान के खाते में 172 मेडल हैं. दोनों देशों के बीच 91 गोल्ड मेडल का अंतर है.
चीन ने अब तक कुल 230 मेडल हासिल किए हैं. इनमें 132 गोल्ड, 53 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज मेडल हैं. चीन ने तैराकी में सर्वाधिक 30 गोल्ड जीते हैं. एथलेटिक्स में यह देश कुल 32 मेडल अपने नाम कर चुका है.
वहीं, मेजबान जापान 41 गोल्ड, 68 सिल्वर और 63 ब्रॉन्ज के साथ सहित कुल 172 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है. एथलेटिक्स में इस देश के नाम 8 गोल्ड सहित कुल 28 मेडल हैं.
साउथ कोरिया कुल 91 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है, जिनमें 21 गोल्ड, 26 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज हैं. इस देश ने फेंसिंग में सर्वाधिक 4 गोल्ड मेडल जीते हैं.
इसके बाद उज्बेकिस्तान चौथे स्थान पर है, जिसने कुल 42 मेडल (12 गोल्ड, 17 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज) अपने नाम कर लिए हैं. यह देश कुराश में 4 गोल्ड जीत चुका है. वहीं, रोइंग और कैनो स्प्रिंट में उज्बेकिस्तान ने 9-9 मेडल जीते हैं.
9 गोल्ड, 13 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित 45 मेडल के साथ कजाकिस्तान 'टॉप-5' में है. इस देश ने साइकिलिंग रोड में 3 गोल्ड जीते हैं.
भारत कुल 45 मेडल के साथ 12वें स्थान पर है. इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत के गोल्ड मेडल्स में महिला क्रिकेट टीम, पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के साथ निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का योगदान है. एथलेटिक्स में भारत ने सर्वाधिक 19 मेडल, जबकि शूटिंग में 12 मेडल जीते हैं.
यह भी पढ़ें- लुंगी के ग्लव्स पहनकर भाइयों से लड़ती थीं रोशिबिना, आज 3 एशियाई खेलों में पदक जीतकर रच दिया है इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं