विज्ञापन

पुलिस अफसर ने स्कूल में घुसकर टीचर पत्नी को गोली मारी, बैंकॉक के करीब किंडरगार्टन में सनसनीखेज मर्डर

थाईलैंड के स्कूल में फिर हिंसा हुई है. राजधानी बैंकॉक के दक्षिण में चोनबुरी प्रांत में गोलीबारी के बाद हमलावर पुलिस अफसर अपने घर लौट आया. इस बीच सभी बच्चों को वहां से ले जाया जा चुका था.

पुलिस अफसर ने स्कूल में घुसकर टीचर पत्नी को गोली मारी, बैंकॉक के करीब किंडरगार्टन में सनसनीखेज मर्डर
थाईलैंड के स्कूल में फिर हिंसा हुई है (क्राइम सीन की प्रतिकात्मक फोटो)
  • थाईलैंड में एक पुलिस अफसर ने अपनी पत्नी को स्कूल के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी है
  • घटना बैंकॉक के दक्षिण में चोनबुरी प्रांत के एक किंडरगार्टन स्कूल में हुई
  • मृतक पत्नी उस स्कूल की टीचर थीं और घटना के दौरान सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं

थाईलैंड में एक बार फिर स्कूल के अंदर हिंसा हुई है. इस बार गोली चलाकर हत्या किसी स्टूडेंट ने नहीं बल्कि एक पुलिस अफसर ने ही की है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार, 9 सितंबर को एक पुलिस अफसर ने अपनी बच्चों के स्कूल में घुसकर अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी इस किंडरगार्टन में टीचर थी. रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं.

रिपोर्ट के अनुसार बैंकॉक के दक्षिण में चोनबुरी प्रांत में गोलीबारी के बाद हमलावर पुलिस अफसर अपने घर लौट गया था, और तब तक सभी बच्चों को वहां से ले जाया जा चुका था. खबर लिखे जाने तक पुलिस उस हमलावर अफसर से नेगोशिएट कर रही है ताकि वह सरेंडर कर दे.

आया, गोली मारी, चला गया

रिपोर्ट के अनुसार नोंग प्ला लाई सब-डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के चेयरमैन सायन क्लोमाओन ने AFP को बताया कि हमलावर इलाके का ही एक पुलिसकर्मी था. वह सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल आया और अपनी पत्नी को गोली मारने से पहले उससे बात की. उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे बच्चों ने यह घटना नहीं देखी, क्योंकि यह क्लासरूम के बाहर हुई थी. उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद हमलावर घर चला गया और तब तक सभी बच्चों को वहां से ले जाया जा चुका था.

फेसबुक पर एक बयान में, चोनबुरी के गवर्नर नारिस निरामाईवोंग ने पुष्टि की कि सभी 44 बच्चों को तीन टीचर्स और तीन अन्य कर्मचारियों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस घर को घेर लिया है जहां हमलावर मौजूद था और वे उससे सरेंडर करने के लिए बातचीत (नेगोशिएट) कर रहे हैं. घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है.

बार-बार गन वॉयलेंस से जूझ रहा थाईलैंड

यह घटना थाईलैंड में हुई गोलीबारी की ताजा घटना है. इससे एक महीने पहले एक स्टूडेंट ने अपने दादा-दादी और फिर स्कूल में पांच टीचर्स और एक छात्र को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली थी. इस इलाके में थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. बंदूक से जुड़े कानूनों को सख्त करने के पुराने वादों के बावजूद गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं.

यह भी पढ़ें: दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में टीचर और बच्चों की हत्या.. थाईलैंड में सनकी छात्र ने 8 की ले ली जान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand, Thailand School Attack, Thailand School Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com