खेल प्रेमियों के ऊपर एशियन गेम्स 2026 का खुमार छाया हुआ है. आज टूर्नामेंट का 10वां दिन था, जो कि भारतीय नजरिए से पुरुषों की 4x400 मीटर रिले खेल के साथ समाप्त हो चुका है. मंगलवार यानी आज का दिन हमारे लिए बेहद खास रहा. झोली में कुल आठ पदक आए. जिसमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं. इसके अलावा एक रजत और पांच कांस्य पदक भी मिले. इन पदकों के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 52 हो गई है. जिसमें छह स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं. भारतीय टीम पदक तालिका में 10वें स्थान पर स्थित है.
एथलीटों ने लगाई पदक की झड़ी
खेल के दौरान एथलीटों का जलवा रहा. देश को पहला पदक शूटिंग से मिला. उसके बाद अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने पदक की झड़ी लगा दी. बॉक्सिंग फिर एथलेटिक्स में भारत को पदक मिले. दिन का आखिरी मेडल पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम से आया. जहां भारत को कांस्य पदक मिला.
29 सितंबर को मिलने वाले पदक
एथलेटिक्स: भारत ने महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता.
निशानेबाजी: नीरू ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
निशानेबाजी: नीरू, आशीमा अहलावत और मानिशा कीर की तिकड़ी ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में 328 अंकों के साथ रजत पदक जीता.
मुक्केबाजी: भारत के नरेंद्र पुरुष 90+ किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के ऐबेक ओरालबाय से हार गए. मगर कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रहे.
एथलेटिक्स: पूजा ने महिलाओं की हाई जंप फाइनल में कांस्य पदक जीता.
एथलेटिक्स: भारत ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल किया.
एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने पुरुष 5000 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीता.
एथलेटिक्स: भारत ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया.
यहां पदक हुए पक्का
मुक्केबाजी: परवीन ने महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की ली शू को हराकर फाइनल में जगह बना लिया है. जिसके साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है.
मुक्केबाजी: अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के फजलिद्दीन एरकिनबोएव को हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर लिया है और कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है.
शूटिंग में मिला पहला स्वर्ण
शूटिंग हमेशा से ही भारत का मजबूत पक्ष रहा है. मगर जारी टूर्नामेंट में खिलाड़ी इस बार जूझते हुए ही नजर आएं हैं, लेकिन एशियाड के 10वें दिन नीरू ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक लाते हुए हर किसी को सांत्वना दिया है. फाइनल मुकाबले में उन्होंने 30 में से 28 हिट किए जो कि रिकॉर्ड है.
मुकाबले के दौरान जहां नीरू धांडा ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं चीन की सुन यूनोंग रजत और कुवैत की हजर अब्दुलमलिक कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रहीं.
यह भी पढ़ें- ममेरे भाई की उधार गन से टिन के डब्बों पर साधा निशाना, नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल ने रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं