विज्ञापन
2 minutes ago

 India vs Afghanistan , Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. मैच रद्द होने के कारण भारतीय टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ऊंची रैंकिंग की वजह से भारत सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है. अब सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट में अबतक भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. दो और टीमें कौन होगी, इसका फैसला भी जल्द होगा. नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया और बांग्लादेश में से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, यश ठाकुर

अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जादरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तानिवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाऊदजई, फरमानुल्लाह सफी, हसन इसाखिल, फैसल शिनोजादा, अरब गुल मोमंद

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो: थरंगा नंबर-1, रोहित यादव नंबर-2, अरशद नदीम टॉप-10 में, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले दावेदारों की पूरी लिस्ट

भारत का सेमीफाइनल किससे?

अब 1 अक्टूबर को भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच खेलने एशियन गेम्स में उतरेगी. सेमीफाइनल में भारतीय टीम सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले तीसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा. इससे पहले पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग का मैच धुल गया था, जिसके चलते पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी. पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश या मलेशिया के साथ मुकाबला करेगी. 

India vs Afghanistan: बारिश के कारण मैच रद्द

नागोया में जोरदार बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मैच रद्द हो गया है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 

बारिश के कारण टॉस में देरी, जानें क्या है मौसम अपडेट

बारिश के कारण टॉस में देरी है. अभी बारिश हो रही है. 

बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बारिश की भेंट चढ़ा हांगकांग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल

लगातार होती झमाझम बारिश के चलते पाकिस्तान और हांगकांग, चीन के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका और अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया. आईसीसी टी20 रैंकिंग में हांगकांग, चीन से ऊपर होने के चलते पाकिस्तान को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है.पाकिस्तान अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा.

India vs Afghanistan LIVE: क्वार्टरफाइनल में मौसम बनेगा गेम चेंजर? भारत-अफगानिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट

नागोया में जोरदार बारिश हो रही है,आज क्रिकेट मैच होने की संभावना कम है. कुछ ही देर में इस बारे में पता चल जाएगा. 

India vs Afghanistan LIVE: 10 बजे है टॉस होने का समय

India vs Afghanistan LIVE: जानें दोनों टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, यश ठाकुर

अफगानिस्तान: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जादरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तानिवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाऊदजई, फरमानुल्लाह सफी, हसन इसाखिल, फैसल शिनोजादा, अरब गुल मोमंद

India vs Afghanistan LIVE: अगर भारत और अफ़गानिस्तान के बीच मैच रद्द हो जाता है तो क्या होगा?


अगर भारत और अफ़गानिस्तान के बीच क्वार्टर-फ़ाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाता है, तो टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार श्रेयस अय्यर और उनकी टीम सेमी-फ़ाइनल में पहुंच जाएगी. भारत अभी ICC मेन्स T20I रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है. भारत ने 2022 एशियन गेम्स (जो 2023 में हांग्जो में हुए थे) में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल भी जीते थे. दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के ख़िलाफ़ फ़ाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद पुरुष टीम को गोल्ड मेडल दिया गया था. हाल ही में, भारतीय महिला टीम ने 22 सितंबर को फ़ाइनल में श्रीलंका को हराकर अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया और मौजूदा एशियन गेम्स में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com